spot_img

दरभंगा में दिल दहलाने वाली वारदात! मदरसे में जंजीरों से बंधे Madhubani के 4 मासूमों ने जो कहा – बेरहमी की इंतिहा, मौलवी पर FIR

Darbhanga News: बहादुरपुर पुलिस ने बलुआहा गांव के मदरसे से भागकर आए चार नाबालिगों को बचाया। बच्चों ने मौलवी पर पिटाई और बंधक बनाने का आरोप लगाया, जिसके बाद अशोक पेपर मिल थाने में मामला दर्ज किया गया है।

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में एक मदरसे से चार नाबालिग छात्रों को जंजीरों में बंधा हुआ पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इन मासूमों को न सिर्फ लोहे की जंजीरों से बांधकर रखा गया था, बल्कि उन्हें बेरहमी से पीटा भी जाता था। बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनसे शौचालय सहित मदरसे के भवन की भी सफाई करवाई जाती थी। इस खौफनाक खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मदरसे के मौलवी मोहम्मद कादिर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

मदरसे से भागकर पहुंचे बच्चे, ग्रामीणों ने दी सूचना

यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब अशोक पेपर मिल (एपीएम) थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव के एक मदरसे से चार नाबालिग छात्र मौका पाकर भाग निकले। उनके पैरों में लोहे की जंजीरें और ताले लगे हुए थे। ये बच्चे भागते हुए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआड़ा गांव पहुंच गए। वहां स्थानीय लोगों ने जब बच्चों की यह दयनीय हालत देखी तो तुरंत बहादुरपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना के दरोगा अबुजर हुसैन अंसारी गांव पहुंचे और चारों बच्चों को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने बच्चों के पैरों से ताला और शिक्कर खोलकर उन्हें यातना से मुक्ति दिलाई।

- Advertisement -

मौलवी मोहम्मद कादिर पर गंभीर आरोप

पुलिस पूछताछ में बच्चों ने मदरसे के मौलवी मोहम्मद कादिर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने बताया कि मौलवी उन्हें बुरी तरह से पीटते थे और तरह-तरह की यातनाएं देते थे। उनसे जबरन शौचालय और मदरसे के भवन की सफाई करवाई जाती थी। बच्चों के सिर भी मुंडवा दिए गए थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। सभी बच्चों को उनकी मर्जी के खिलाफ बंधक बनाकर रखा गया था। ये चारों बच्चे मधुबनी जिला के अररिया संग्राम के रहने वाले हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga KSDSU में शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 95% छात्रों ने बाजी मारी, क्या आपका नाम भी है टॉपर्स लिस्ट में?

बाल सुधार गृह में रखा गया मासूमों को

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को बरामद करने के बाद सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी गांव में स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया है। दरोगा अबुजर हुसैन अंसारी के आवेदन पर अशोक पेपर मिल थाना में मौलवी मोहम्मद कादिर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी मौलवी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बच्चों को न्याय मिल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में बड़ा खुलासा! 24 घंटे में पकड़ लिए मोबाइल झपटने वाले, दुकानदार भी नहीं बचा

Darbhanga News: दरभंगा में हुई मोबाइल झपटमारी की घटना को घनश्यामपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। तीन नाबालिग हिरासत में लिए गए, वहीं चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

भागलपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन! देसी कट्टा और खोखा बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

Bhagalpur Police: भागलपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोराडीह थाना पुलिस ने पिठना गांव में छापेमारी कर एक देसी कट्टा और दो खोखा बरामद किया, दो आरोपी गि#BhagalpurPolice,#IllegalArms,#BiharCrime

दरभंगा में गूंजा रामधुन! महथवार नवाह कीर्तन का हुआ समापन, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु

Darbhanga Navah Kirtan: दरभंगा के महथवार चौकराहा में 11 जून से चल रहे नवाह कीर्तन का शनिवार को भव्य समापन हुआ। हवन और ब्राह्मण भोजन के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।#BiharNews,#DarbhangaKirtan,#Ghanshyampur

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में अब छात्रों को नहीं होगी परेशानी! VC लक्ष्मीनिवास का बड़ा कदम |’दिल में फिंगर प्रिंट इस्तेमाल की भावना’

Darbhanga Sanskrit University: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रों के हित और सत्र नियमितीकरण को लेकर कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। बैठक में बायोमेट्रिक#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#BiharEducation