Bihar News| दो बच्चों की हत्या, फोड़ी आंख, बंधी हाथ गड्डे से मिली दोनों लाश, आगजनी, तफ्तीश, बवाल। पटना से बड़ी वारदात की बड़ी घटना है। जहां, गर्दनीबाग इलाके में दो मासूमों की निर्मम हत्या हुई है। हत्या के बाद दोनों की आंखें फोड़ दी गई है। इससे, लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। आक्रोशित लोग दोनों बच्चों (Dead bodies of two children found in Patna, Bihar, arson) की लाशों को लेकर बाइपास पर पहुंच गए। वहां सड़क पर रखकर आगजनी करते सभी सड़क जाम करते उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
Bihar News|Patna News| मामला बेउर थाना क्षेत्र का है
जानकारी के अनुसार, मामला बेउर थाना क्षेत्र का है। एक पेट्रोल पंप के पास स्थित गैराज के नजदीक पानी भरे गड्ढे से दोनों शव मिले हैं। दोनों बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे। दोनों के शव पर जख्म के निशान थे। सुबह लोगों ने दोनों की लाशें देखीं। दोनों बच्चों की उम्र 11 और 12 साल बताई जा रही है। जो, गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलकापुरी एवं सरिस्ताबाद बाद के रहने वाले हैं।
Bihar News|Patna News| रविवार को घर से खेलने निकले। सोमवार सुबह मिली दोनों की लाश
रविवार को घर से खेलने निकले। मगर रात भर नहीं लौटे। आज सुबह दोनों बच्चों की लाश सिपारा बायपास 70 फिट इलाके से पहले लारा पेट्रोल पंप के पीछे वाले पानी भरे गड्ढे में मिली है। इससे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। दोनों बच्चों की लाश लेकर बाइपास पर लोग आगजनी करते सड़क जाम करते प्रदर्शन करने लगे।
Bihar News|Patna News| बच्चों की नृशंस हत्या के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, NH 30 के समीप आगजनी,बवाल
परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों की हत्या हुई है। दोनों पड़ोसी थे। बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे। शरीर पर चोट के निशान थे। बारह साल के विवेक के पिता विनोद कुमार का आरोप है कि बच्चों की आंखें फोड़ी गई है। वहीं, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने NH 30 के समीप 70 फीट सड़क पर आगजनी कर बवाल खड़ा किया है।
Bihar News|Patna News| दोनों की मौत में कई पेंच, तफ्तीश हो
बेउर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का रहने वाले दो बच्चों की लाश मिली है। इनकी पहचान विवेक कुमार (12) और प्रत्युष कुमार (11) के रूप में हुई है। दोनों गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद निवासी हैं। दोनों रविवार की शाम से ही लापता थे। सोमवार की सुबह एक अर्ध निर्मित मकान में दोनों की डेड बॉडी मिली है। वहीं, लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों की नृशंस हत्या की गई है। दोनों की लाशें देखकर स्पष्ट लग रहा है कि अपराधियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। फिर दोनों की आंखें फोड़ दी। इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों के छाती में चाकू से वार किया। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Bihar News|Patna News| दोनों के हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे
फिलहाल, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों की किसी ने हत्या कर दी या दोनों बच्चे खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूब गए। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों बच्चों के शव जब बरामद हुए तो दोनों के हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। मामला संदिग्ध है। पुलिस की छानबीन चल रही है।एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि पटना के बेउर थाना क्षेत्र में दो बच्चों का शव मिला है। छानबीन हर स्तर से चल रही है।