spot_img

पटना में दो प्रॉपर्टी डीलरों की गला रेतकर हत्या, शव को बोरे में भरकर भूसे में छुपाया, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम, कार भी फूंकी

spot_img
- Advertisement -

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां मसौढ़ी में दो प्रॉपर्टी डीलरों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। यहां मसौढ़ी के पुनपुन थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में भूसा वाले घर से दोनों का शव बरामद किया गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

दो प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पटना के मसौढ़ी में डबल मर्डर की घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और एनएच-83 को जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। धारदार हथियार से सिर काटकर दोनों प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गयी है। बोरे में बंद दोनों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गंगा पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखने पर गदगद हुए चिराग पासवान, जानिए क्या कहा

दोनो के शव बोरे में बंद थे। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। डबल मर्डर की घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और एनएच-83 को जाम कर दिया। दोनों प्रॉपर्टी डीलर की लाश पुनपुन के डुमरी निवासी पिंटू सिंह के घर से मिला है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पिंटू सिंह की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में बड़ा एक्शन: 10 हजार लीटर महुआ शराब नष्ट, दो तस्कर गिरफ्तार

मृतकों की पहचान उमेंद्र कुमार उर्फ टीमल कुमार पिता दुखित सिंह ग्राम मदारपुर उम्र 32 साल और जलेंद्र कुमार उर्फ चुन्ना कुमार कुमार पिता सिंदिया नंद सिंह, उम्र:-28 वर्ष के रूप में हुई है।

कहा जा रहा है कि दोनों की हत्या जमीन विवाद में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लेकिन वहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश जारी है और उन्होंने NH:-83 को किया जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। घटना के सभी बिन्दुओं की पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  छठ पर अक्षरा सिंह के घर पहुंचे अनंत सिंह, बेटी की शादी का दिया न्योता

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज