spot_img

Chief-Granthi-Of-Patna-Sahib :पटना साहिब के मुख्य ग्रंथी की मौत, हत्या की आशंका, कृपाण से कटी थी गर्दन, कमरे में नहीं मिला प्रयुक्त हथियार

spot_img
- Advertisement -

सिखों के दूसरे बड़े तख्त व दशमेश पिता की जन्मस्थली पटना साहिब स्थित श्रीहरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी 70 वर्षीय भाई राजिंदर सिंह का सोमवार अलसुबह पीएमसीएच में इलाज के दौरान निधन हो (Death of Chief Granthi of Patna Sahib) गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उनकी गर्दन कृपाण से कट गई थी। हालांकि यह अभी तक तय नहीं हो सका है कि किसी ने हत्या के लिए उनकी गर्दन काटी थी, या उन्होंने खुद ही आत्महत्या की कोशिश की थी।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

उन्हें गम्भीर स्थिति में 13 जनवरी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत में लगातार सुधार भी हो रहा था। अस्पताल में उनके साथ रहे पुत्र दया सिंह ने बताया कि भाई राजिंदर सिंह की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा था। रात में उन्हें दाल का पानी भी दिया गया। वह इशारों को समझने भी लगे थे। लेकिन अचानक देर रात सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग अपहरण और 40 लाख धोखाधड़ी के दोषियों को नहीं मिली बेल, न्यायपालिका सख्त!
पटना साहिब के मुख्य ग्रंथी की मौत, हत्या की आशंका, कृपाण से कटी थी गर्दन, कमरे में नहीं मिला प्रयुक्त हथियार
पटना साहिब के मुख्य ग्रंथी की मौत, हत्या की आशंका, कृपाण से कटी थी गर्दन, कमरे में नहीं मिला प्रयुक्त हथियार

दया सिंह ने ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्होंने खुद से गले में कृपाण से हमला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था या किसी ने उन पर हमला किया। सोमवार की देर शाम उनका अंतिम संस्कार खाजेकलां घाट पर किया गया।

यह भी पढ़ें:  Maithili Thakur Netherlands नीदरलैंड्स में गूंजा मिथिला का 'नैहर', मैथिली ठाकुर ने चैती से मोहा सबका मन !| नैहर से केहू नहीं ऐले हो राम...'

इधर मुख्य ग्रंथी के निधन की खबर मिलते ही सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित, महासचिव इंद्रजीत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य एवं पूर्व महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, सरदार राजा सिंह, त्रिलोक सिंह निषाद समेत कई अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य ग्रंथी पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जिससे यह पता चल सके कि गुरुद्वारा परिसर स्थित उनके कमरे के बिस्तर पर वह खून से लथपथ संदिग्ध हालत में आखिर कैसे मिले।

मृतक के छोटे पुत्र दीपक सिंह का कहना है कि 13 जनवरी की सुबह जब वह चाय लेकर अपने पिताजी के कमरे में गए तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोल कर अंदर जाने पर देखा कि पिताजी बिस्तर पर खून से लथपथ पडे थे। उन्होंने बताया कि कृपाण से मुख्य ग्रंथी द्वारा गले पर हमला कर आत्महत्या का प्रयास करने की बात कही जा रही है। लेकिन कमरे में खून लगा कृपाण नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

पद पर दूसरे की बहाली से थे परेशान
जानकारी के अनुसार तख्तश्री हरिमंदिर साहिब के मुख्यग्रन्थी भाई राजिंदर सिंह बीते कुछ दिनों से परेशान दिख रहे थे। लोगों ने बताया कि उनके पद पर किसी दूसरे की बहाली की सूचना है। गुरुवार को वह ज्यादा परेशान दिखे। शायद इसी तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या की नीयत से अपने कृपाण से खुद के गर्दन पर कई वार किए। आनन-फानन में परिजन ने इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime ऑटो में महिला के बैग से उड़ाए 50 हजार! बेनीपुर में पति-पत्नी के साथ हुई वारदात

राजेन्द्र सिंह की आंखें देखेंगीं दुनिया
तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना सहिब के मुख्य ग्रंथी भाई राजेन्द्र सिंह के परिजन ने उनका नेत्रदान पीएमसीएच में कराया है। अब उनकी दोनों आंख किसी के जीवन को रौशन करेंगी। सरदार राजिंदर सिंह की आंखों से दो नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकेगी। सरदार रणजीत सिंह सोढ़ी और परिवार के सदस्यों की स्वीकृति एवं दधीचि देहदान समिति के सदस्य संजीव कुमार यादव व अल्पसंख्यक मोर्चा के सरदार अजय उर्फ चप्पू सिंह के माध्यम से पीएमसीएच के नेत्र अधिकोष की टीम ने काउंसिलिंग की, फिर चिकित्सकों के जरिए नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey