spot_img

Patna News:देखें VIDEO | नीतीश कुमार को मिले? ‘भारत रत्न’ देखें VIDEO |

बिहार की पॉलिटिक्स हर दिन, नए तेवर में खास परोस रहा। जहां, एक दिन पहले, नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के चाणक्य थे। आज ठीक इसके दूसरे दिन, पटना की सड़कें नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग के साथ, चहक रहा है। राजनीति तो होगी ही। होनी भी चाहिए। विपक्ष बिहार बाढ़ में राजकुमार परदेश में कि रट लगा रहा। नई टीम भी राजनीति में है। यानि, इस बिहार चुनाव युद्ध में चौथा कोण तो बनकर तैयार है। बस, देखना यह दिलचस्प होगा...कोण का गणित किस समीकरण के साथ जोड़-घटाव का गुणा-भाग करता है।

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Patna News:देखें VIDEO | नीतीश कुमार को मिले? ‘भारत रत्न’ (Demand raised for Nitish Kumar to get ‘Bharat Ratna’) देखें VIDEO |

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,जेडीयू की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक पटना में चल रही है। लेकिन, इस बैठक से अधिक चर्चा एक पोस्टर को लेकर है। जहां, शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक से पहले यह पोस्टर बिहार की राजनीतिक गलियारों को गरमा दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime 13 मुकदमों में वांटेड अपराधी राजगीर से धराया! दरभंगा-सीतामढ़ी पुलिस ने राहत की सांस ली

दरअसल, आज जो बैठक जदयू की महथी चल रही है उसके केंद्र में बिहार विधानसभा चुनाव है। कैसे, आगामी चुनाव से पहले संगठन को विस्तार दिया जाए। सीट शेयरिंग के क्या हों फॉर्मूले। मगर, बैठक से पहले पटना की सड़कों पर एक पोस्टर ने राजनीति में बवेला खड़ा कर दिया है। सबकी आंखें उसी पोस्टर पर टिकी है। जहां,

यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ से तबाही के बाद बड़ी खबर! CM सम्राट चौधरी ने 1.6 लाख परिवारों को भेजे 112 करोड़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की गई है। इस पोस्टर को जेडीयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने लगाया है, इसमें लिखा है, “प्रख्यात समाजवादी बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को भारत रत्न दिया जाए।”

इससे अहले भी कल एक पोस्टर लगाया था, जिसमें नीतीश कुमार को भारतीय राजनीति का चाणक्य बताया गया था। अब देखना होगा कि पोस्टर के बहाने बिहार की सियासत कहां तक जाती है। और इस पोस्टर पर जदयू के बड़े नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG