back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

#BiharElection-जीतन की हम में हम्मा-हम्मा, टिकट कटने से नाराज कार्यकारी अध्यक्ष का इस्तीफा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। नामांकन व सीटों के बंटवारे के बीच सभी सियासी दलों में जोड़-तोड़ तेज है।ताजा मामला लोजपा के बाद हम पार्टी में है। हम में नेता हम्मा-हम्मा कर रहे हैं। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने अपने पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Women Empowerment: नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 25 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹10-10 हजार

पार्टी छोड़ने वाले धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने इसके साथ ही नवादा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, धीरेंद्र कुमार मुन्ना इस बार हम पार्टी से नवादा के लिए टिकट चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इससे नाराज मुन्ना ने बगावती तेवर अख्तियार करते हुए न केवल पद, बल्कि पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।

- Advertisement -

मांझी की पार्टी बिहार में एनडीए के साथ है। पार्टी के हिस्‍से में सिर्फ 7 सीटें आई हैं। मांझी ने 7 में से 3 सीटें अपने परिवार के लिए रखी हैं, जिनमें से एक पर वो खुद और दो पर दामाद तथा समधन को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Drug Menace: बिहार में ड्रग मेनेस की एंट्री... विधानसभा में गूंजा सूखे नशे का मुद्दा, युवाओं पर मंडराया गहरा संकट!

इमामगंज से जीतन राम मांझी, बाराचट्टी से ज्योति देवी, कुटुम्बा से श्रवण भुइयां, कस्बा से राजेंद्र यादव, सिकन्दरा से प्रफुल्ल मांझी, टेकारी से अनिल कुमार, मखदुमपुर से देवेंद्र मांझी हम पार्टी के उम्मीदवार हैं। इनमें से लगभग सभी की किस्मत का फैसला पहले फेज की ही वोटिंग में हो जाएगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 किंग Rashid Khan ने रचा इतिहास: 700 विकेट लेकर बने दुनिया के पहले गेंदबाज!

Rashid Khan: क्रिकेट की दुनिया में एक नाम ऐसा भी है जिसने अपनी जादुई...

PNB Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में 5138 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

PNB Recruitment: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं और...

Darbhanga News: मैट्रिक परीक्षा की Benipur में घंटी बजी, 4558 परीक्षार्थी होंगे शामिल, प्रशासन ने कसी कमर, जानें पूरी तैयारी

Benipur News: इम्तिहान की घड़ी अब दूर नहीं, बेनीपुर में मैट्रिक परीक्षा को लेकर...

राजस्थान में भीषण Factory Blast’: Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Bihar Factory Blast: जीवन की डोर खींचकर दूर परदेस गए, लेकिन मौत के क्रूर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें