back to top
14 सितम्बर, 2024
spot_img

पटना में इमरजेंसी लैंडिंग: विमान में आई खराबी, 30 हजार फुट पर 12 मिनट अटकी रहीं यात्रियों की सांसें,

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

टना एयरपोर्ट पर एक बहुत बड़ा हादसा होते होते टल गया( इसमें तकरीबन 138 यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था।

 

दरअसल अहमदाबाद से पटना आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजे 391 के उतरने से 12 मिनट पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई और प्रेशराइज सिस्टम फेल हो गया। इससे हवा में ऑक्सीजन का प्रेशर घटने लगा और विमान के भीतर का तापमान बढ़ने लगा। इससे यात्रियों को सांस लेने ने दिक्कत होने लगी।

इसके बाद विमान की पटना एयरपोर्ट पर तय समय से 12 मिनट पहले आपात लैंडिंग कराई गई। जानकारी अनुसार विमान में 138 यात्री सवार थे। विमान के रनवे पर उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विमान के प्रेशराइज सिस्टम के फेल होने की सूचना सुबह 10.15 बजे पायलट ने पटना एयरपोर्ट के एटीसी को दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी. विमान की स्थिति को देखते हुए उसे फौरन इतरजेंसी लैंडिंग की इजाजात दे दी गयी और उससे पहले फायर ब्रिगेउ और एंबुलेंस रनवे किनारे तैनात कर दी गयी

पहले इंजन में आयी खराबी, फिर प्रेशराइज सिस्टम हुआ फेल

विमान में खराबी उस समय आयी, जब वह यूपी बिहार की सीमा पर पहुंचा था। पहले विमान के इंजन में खराबी आयी उसके बाद उसका प्रेशराइज सिस्टम फेल हो गया। चूंकि उस समय विमान 30 हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर था।

लिहाजा प्रेशराइज सिस्टम के फेल होने के साथ ही यात्रियों को सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी क्योंकि इतनी ऊंचाई पर हवा पतली हो जाती है। इसके कुछ ही क्षणों के बाद अपने आप विमान का इमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाइ सिस्टम काम करने लगा और सीट के ऊपर लगे मास्क खुल कर यात्रियों के सामने लटकने लगा।

वहीं अहमदाबाद से पटना आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजे 391 को एसजे 392 बनकर 160 यात्रियों को लेकर पटना जाना था। लेकिन तकनीकी खराबी होने के कारण विमान की आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

ऐसे में पटना एयरपोर्ट पर मुंबई जाने के लिए विमान को सुबह 11 बजे की बजाय शाम साढ़े छह बजे के रिशेड्यूल की अनाउंसमेंट हुई तो इंतजार कर रहे यात्रियों का आक्रोश बढ़ने लगा। बार-बार दूसरी फ्लाइट मंगाने की बात कहकर हंगामा करने लगे। एयरलाइंस के अधिकारियों ने उन्हें कहा कि इस वक्त दूसरी फ्लाइट मंगवाना संभव नहीं है। शाम 5.40 बजे कोलकाता से अपनी एक खाली फ्लाइट स्पाइजेट ने मंगवाई जिससे 160 यात्रियों को पटना से मुंबई भेजा गया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के बिरौल में रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश, Post-mortem Report का इंतजार

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा। थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया गांव में शनिवार की देर...

Darbhanga Police’s Action | लोडेड देशी पिस्टल और 7 जिंदा गोलियां, चंदन गिरफ़्तार, जानिए क्या है Criminal Record?

प्रभाष रंजन, दरभंगा। बेंता थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हथियार...

Darbhanga में SBI, PNB और ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का Immediate Settlement

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा।  राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 207 मामलों...

Darbhanga में 8 महीने बाद बैठक, पसीने से लथपथ सदस्य, प्रशासन पर कटाक्ष, आंगनबाड़ी, मनरेगा, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य समस्याओं पर गर्मागर्मी बहस

केवटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें