

पटना, देशज न्यूज। कोरोना का रोना बिहार सरकार नहीं रो रही। कारण, वह चुनाव में व्यस्त है। हर जगह मजमा बेमतलब जुट रहा है और इस चुनावी जोश में कोरोना फिर एक बार चिंता बनकर सामने है। पिछले एक महीने का ग्राफ व मौत का सिलसिला चिंताजनक हालात में हैं।
जानकारी के अनुसार, चुनाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है जिससे तेजी से संक्रमित की पहचान हो सके मगर जो हालात दिख रहे हैं वह भयावह ही हैं। एक महीनें में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2500 के पार नहीं की है, वहीं मौत का आंकड़ों ने एक बार फिर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान दस लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 904 पहुंच गया है। वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,906 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो रिकवरी रेट में भी बिहार सबसे अव्वल है। बिहार में पिछले 24 घंटे में वायरस के 1,435 नये मामले सामने आए हैं जिससे आंकड़ा बढ़कर 1,82,906 हो गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर 1,31,383 सैम्पल की जांच की गई है। इलाजरत मरीजों की संख्या जहां 12,376 है। वहीं, मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 92.74 प्रतिशत है।




