spot_img

2.61 करोड़ की संपत्ति का अवैध कमाई कर बैठा था इंजीनियर, ईओयू को पता चला, प्रोपर्टी के भिखारी को खंगाल डाला

spot_img
- Advertisement -

र्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बीती देर रात तक भवन निर्माण के इंजीनियर फिरोज आलम के पटना समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें दो करोड़ 61 लाख 82 हजार रुपये की संपत्ति का पता चला है। ईओयू ने जांच के दौरान पाया कि इनकी कुल संपत्ति आय से 91.08 प्रतिशत अधिक है।

- Advertisement -

भवन निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटव इंजीनियर फिरोज आलम दिल्ली में करीब 6 साल से तैनात हैं। बिहार निवास और बिहार सदन दोनों के रिजडेंट इंजीनियर के प्रभार में हैं। जूनियर इंजीनियर के तौर पर 11 अप्रैल 1991 को ज्वाइन किया था। ईओयू के अनुसार जांच में यह भी पता चला है कि आलम ने भ्रष्ट तरीके से अर्जित संपत्ति को न्यायोचित ठहराने के लिए फर्जी रूप से कंपनी और फर्म भी बनाए हैं जिसके जरिए सरकारी राशि का गबन किया जाता है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे फिरोज आलम के दिल्ली स्थित फ्लैट और दफ्तर सहित चार ठिकानों के अलावा पटना के समनपुरा में भी छापेमारी की गई। इस दौरान करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। इंजीनियर की आय से अधिक 91.08 प्रतिशत संपत्ति का पता चला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन...आपके गांव आएंगे 'नेता जी', सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

आर्थिक अपराध इकाई ने पटना, दिल्ली समेत कुल पांच जगहों पर छापेमारी की। सुखदेव विहार स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में छापेमारी के दौरान 1.43 लाख रुपये कैश और सोने के जेवर बरामद किए हैं। ईओयू की टीम ने 58, सुखदेव विहार स्थित फ्लैट, जामियानगर के जौहरी फार्म स्थित बी-22 फ्लैट, बिहार निवास और बिहार सदन स्थित कार्यालय और फिरोज आलम के पटना के समनपुरा स्थित डैनियल मैन्सन के फ्लैट संख्या 205 में छापेमारी की।

ईओयू ने इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक 26182000 रुपए की संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में छापेमारी के दौरान ईओयू की टीमों को डाल्टेनगंज में भी इंजीनियर की संपत्ति का पता चला। जिसके बाद एक टीम को वहां भेजा गया है। ईओयू के अनुसार फिरोज आलम भ्रष्टाचार के जरिए संपत्ति को न्यायोचित ठहराने के लिए फर्जी रूप से कंपनी और फर्म का संचालन कर सरकारी राशि का गबन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा: 4 साल से जर्जर सड़क पर फिर हादसा! तालाब में पलटा ठेला, युवक गंभीर

छापेमारी में बहुत कुछ मिला
कार्यपालक अभियंता सह रेसिडेंट इंजीनियर फिरोज आलम नई दिल्ली स्थित बिहार भवन और बिहार सदन में तैनात हैं। ईओयू के अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर ने दिल्ली में नूर नगर एक्सटेंशन और दिल्ली के सुखदेव नगर में पत्नी के नाम पर 1.30 करोड़ का फ्लैट खरीद रखा था। यही नहीं अपने भाई के नाम पर पटना के समनपुरा में फ्लैट खरीदा था। इंजीनियर ने अपने भतीजे के नाम एक कार खरीदा था, जिसे वे बिहार निवास में किराये पर चलवाते हैं।

दिल्ली में पत्नी के नाम से दो फ्लैट, पटना के समनपुरा डैनियल मैन्सन में भाई के नाम से फ्लैट खरीदा। डाल्टेनगंज में भी संपत्ति की जानकारी, छापेमारी को गई टीम। दिल्ली में सुखदेव विहार के न्यू प्रेंड्स कॉलोनी और जामिया नगर में 3 फ्लैट, मेरठ में जमीन 17-18 बैंक खातों के पासबुक 1.43 लाख रुपए कैश और सोने के जेवर बरामद हुए।

यह भी पढ़ें:  केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव - कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की सौगात!

ईओयू ने फिरोज आलम के दिल्ली के 58, सुखदेव विहार स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में छापेमारी के दौरान 1.43 लाख रुपए कैश और सोने के जेवर बरामद किए हैं। ईओयू की टीम ने रविवार को 58, सुखदेव विहार स्थित फ्लैट, जामियानगर के जौहरी फार्म स्थित बी-22 फ्लैट, बिहार निवास और बिहार सदन स्थित कार्यालय और फिरोज आलम के पटना के समनपुरा स्थित डैनियल मैन्सन के फ्लैट संख्या 205 में छापेमारी की।

दिल्ली के जौहरी बाग और शाहीन बाग में फ्लैट और मेरठ में फिरोज ने जमीन खरीदी है। दिल्ली स्थित आवास से 1.45 लाख रुपये कैश और लाखों रुपये के आभूषण बरामद किये गये हैं। इंजीनियर फिरोज आलम के बारे में बताया जाता है कि वे झारखंड के पलामू स्थित हरिहरगंज के रहने वाला है।

11 अप्रैल 1991 में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए थे। इस दौरान इनकी तैनाती दरभंगा और बिहारशरीफ में हुई। जब ये नौकरी में आए तब इनके पास सिर्फ पैतृक संपत्ति ही थी। लेकिन आज इंजीनियर फिरोज करोड़ों के मालिक हैं। ईओयू ने जांच के दौरान पाया कि इनकी कुल संपत्ति आय से 91.0 प्रतिशत अधिक है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign