back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

पूर्णिया का बीडीओ प्रिंस निकला धनकुबेर, EOU की बंगाल समेत चार ठिकानों पर रेड, मिला अकूत आय से 229% से अधिक संपत्ति

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

य से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने गुरुवार को पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड के बीडीओ अजय कुमार प्रिंस के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। फिलहाल टीम की कार्रवाई अभी भी जारी है।

आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर अधिक संपत्ति अपने परिजनों के नाम अर्जित की है। जिसपर कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध कांड संख्या 21/ 2022 17 मई 2022 अंतर्गत भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम 1988 यथा संशोधित 2018 दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया है।

प्राथमिकी के अनुसार आय के आधार पर बीडीओ के पास आय से लगभग 229% अधिक संपति है। न्यायालय के आदेश पर आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अजय कुमार प्रिंस के चार ठिकानों पर छापामारी कर रहे हैं। छापेमारी से प्रखंड परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  मुफ्त ज़मीन और दोगुना पैकेज! Bihar में लगाइए उद्योग – पाओ डबल लाभ@दोगुना सब्सिडी और जीएसटी –CM Nitish का नया निवेशकों के लिए औद्योगिक पैकेज- खुला खजाना – मिलेगा विशेष पैकेज

बीडीओ के डगरुआ स्थित प्रखंड कार्यालय, पटना दानापुर स्थित डिफेंस कॉलोनी में स्थित मकान, वैशाली जिले के देसरी थाना स्थित वाजिदपुर में पैतृक आवास के साथ प. बंगाल में दालकोला स्थित मकान में ईओयू की छापेमारी चल रही है।

डगरूआ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस के प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय का तलाशी अभियान आर्थिक अपराध इकाई ने पूरा कर लिया। आर्थिक अपराध‌ ईकाई के इस निरीक्षण के दौरान बुलाए जाने के बाद भी ना तो प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस उपस्थित हुए और ना ही प्रखंड कार्यालय के नाजीर आए।

मजबूरी में कंप्यूटर ऑपरेटर की उपस्थिति में आर्थिक अपराध इकाई ने कार्यालय में जांच की। जांच किया कार्रवाई 2 घंटा 15 मिनट तक चली। हालांकि जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय से कुछ भी हाथ नहीं लगा।

यह भी पढ़ें:  Samastipur के दो मासूम भाई-बहनों की Patna में संदिग्ध मौत, कार से मिली लाशें, टीचर पर शक, मां बोली-डबल मर्डर

ईओयू के अनुसार अजय कुमार के पास आय से 229 फीसदी अधिक संपत्ति है, जिसे उन्होंने कई परिजनों के नाम कर रखा है। उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच की गयी और यह सही पाए जाने के बाद उनके खिलाफ बीते मंगलवार को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आज ईओयू डीएसपी और एसआई की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur के दो मासूम भाई-बहनों की Patna में संदिग्ध मौत, कार से मिली लाशें, टीचर पर शक, मां बोली-डबल मर्डर

जानकारी के अनुसार,BDO अजय कुमार प्रिंस के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत यह थी कि अजय अपने पद का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं और तो और सरकारी नौकरी करते हुए बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मिल रही सूचनाओं का ADG नैय्यर हसनैन खां ने अपनी टीम से सत्यापन करवाया और जांच के दौरान अजय पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद 17 मई को पटना स्थित EOU थाना में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का FIR नंबर 21/2022 दर्ज किया गया। फिर कोर्ट से सर्च वारंट लिया गया और आज कार्रवाई शुरू भी कर दी गई।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें