back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

भोजपुर के थानेदार और औरंगाबाद के प्रधान लिपिक के घर एक साथ EOU की रेड,

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आर्थिक अपराधी इकाई (EOU) कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को बिहार के दो सरकारी कर्मचारियों के ठिकानों पर टीम ने शिकंजा कसा। आर्थिक अपराध शाखा(EOU) ने  एक साथ बिहार के दो पदाधिकारी के घरों पर छापेमारी करने से हड़कंप मचा है।

 

सहार के पूर्व थानेदार आनंद कुमार सिंह और प्रधान लिपिक अमरेश राम पर सरकारी नौकरी में रहते अवैध रूप से संपत्ति जुटाने का आरोप है। मामले में EOU ने पूर्व थानेदार के खिलाफ FIR नम्बर 12/2022 और प्रधान लिपिक के खिलाफ 13/2022 दर्ज किया और फिर अलग-अलग टीम बनाकर आज छापेमारी शुरू कर दी. इस कार्रवाई की ADG नैयर हसनैन खान ने पुष्टि की है।

भोजपुर के थानेदार और औरंगाबाद के प्रधान लिपिक के घर एक साथ EOU की रेड,
भोजपुर के थानेदार और औरंगाबाद के प्रधान लिपिक के घर एक साथ EOU की रेड,

अभी आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जारी है। सहार (भोजपुर) के पूर्व थानेदार आनंद कुमार सिंह और प्रधान लिपिक अमरेश राम पर सरकारी नौकरी में रहते अवैध रूप से संपत्ति जुटाने का आरोप है। इसी को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

किस लिए की गई है कार्रवाई?
आरोप है कि सहार (भोजपुर) के थानेदार रहते हुए आनंद कुमार सिंह ने बालू माफिया का साथ दिया था। इसके बदले मोटी रकम मिलती थी। इसी मामले में आनंद कुमार सिंह पर आय से अधिक की संपत्ति का केस दर्ज हुआ था। ईओयू की टीम ने इनके पटना में रूपसपुर थाना के तहत अपर्णा कॉलोनी में और पटना के ही बाढ़ में पुश्तैनी घर पर छापेमारी की है।

जानकारी के अनुसार, भोजपुर के सहार में थाना अध्यक्ष रह चुके आनंद कुमार सिंह और औरंगाबाद जिला समाहरणालय के जिला कल्याण कार्यालय में प्रधान लिपिक अमरेश राम के तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने छापेमारी की है।

सहार के थानेदार रह चुके आनंद कुमार सिंह का कनेक्शन बालू माफियाओं से होने की बात सामने आयी थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। आनंद कुमार सिंह के बाढ़ स्थित पैतृक निवास और पटना के रूपसपुर में किराए के मकान में छापेमारी चल रही है। बाढ़ थाने के शहरी गांव में आनंद कुमार सिंह का पैतृक आवास है। वह पटना के रूपसपुर के अपर्णा कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

ईओयू की औरंगाबाद जिला कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक अमरेश राम के तीन ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इसमें औरंगाबाद के जम्होर थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक आवास औरंगाबाद के मिनी बीघा स्थित मकान और औरंगाबाद जिला समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भी तलाशी ली जा रही है।

भोजपुर जिले में सहार के थानेदार आनंद कुमार सिंह पर बालू माफियाओं से सांठगाठ कर अवैध वसूली करने के आरोप पर ईओयू की टीम ने उनके घर पर छापेमारी की है। उनपर आरोप है कि उन्होंने बालू माफियाओं का जमकर साथ दिया और उसके एवज में इन्हें रुपए मिलते थे। इनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हो चुका है।

EOU की टीम ने इनके पटना में रूपसपुर थाना के तहत अपर्णा कॉलोनी में रंजीत सिंह के मकान वाले किराए के घर और पटना के ही बाढ़ में सहरी गांव स्थित पुश्तैनी घर पर छापेमारी की है। इनके ठिकानों पर छापेमारी के लिए EOU ने STF और लोकल थाने की पुलिस की भी मदद ली है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 17 हजार शिक्षकों का होगा ट्रांसफर, नई मॉनिटरिंग सिस्टम - यूथ क्लब और बच्चों का फीडबैक –दशहरा छुट्टी के बाद

वहीं, औरंगाबाद जिले में EOU की टीम ने समाज कल्याण शाखा में पोस्टेड प्रधान लिपिक अमरेश राम के सरकारी ऑफिस पर छापेमारी की है। उनका आवास वार्ड नम्बर 13 में ब्रह्मस्थान के पास स्थित है। ईओयू की टीम ने उनके जमहौर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पुश्तैनी घर को भी खंगाल जा रही है।

आरोप है कि अमरेश राम ने सरकारी नौकरी करते हुए जमकर अवैध तरीके से रुपयों की उगाही की और अकूत संपत्ति बना ली। इस बात के ठोस सबूत मिले हैं. उम्मीद है कि शाम तक EOU दोनों ही भ्रष्ट पदाधिकारी के खिलाफ बड़ा खुलासा कर सकती है।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें