back to top
16 अगस्त, 2024
spot_img

SVU Raid Bihar: समस्तीपुर के ADSO Naveen Kumar के ठिकानों पर SVU की रेड, भ्रष्टाचार के हैं सबसे बड़े सेटिंगकर्ता

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement
SVU Raid Bihar: समस्तीपुर के ADSO Naveen Kumar के ठिकानों पर पर SVU की रेड
SVU Raid Bihar: समस्तीपुर के ADSO Naveen Kumar के ठिकानों पर पर SVU की रेड

य से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने समस्तीपुर के सहायक आपूर्ति पदाधिकारी (एडीएसओ) नवीन कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर दिया है।

 

क्या-क्या चीजें बरामद अभी इसकी जानकारी नहीं

समस्तीपुर और बेगूसराय स्थित आवास के अलावा टीम ने नवीन कुमार के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भी छापा मारा है। तीन घंटे से अधिक हो चुका है और खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी। एसवीयू ने कुछ दस्तावेजों के साथ निवेश के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। नवीन कुमार का एक आलीशान घर है। तस्वीर में इस आलीशान इमारत को देखा जा सकता है। हालांकि अभी कितना कैश या क्या-क्या चीजें मिली हैं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम अहले सुबह बेगूसराय पहुंची तथा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सुबह में करीब छह बजे नवीन कुमार के विश्वनाथ नगर स्थित आवास पर छापेमारी कर दिया।

SVU Raid Bihar: समस्तीपुर के ADSO Naveen Kumar के ठिकानों पर SVU की रेड, भ्रष्टाचार के हैं सबसे बड़े  सेटिंगकर्ता
SVU Raid Bihar: समस्तीपुर के ADSO Naveen Kumar के ठिकानों पर SVU की रेड, भ्रष्टाचार के हैं सबसे बड़े सेटिंगकर्ता

समस्तीपुर के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार
पर आरोप है कि उन्होंने आने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर रखी है। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने इनके खिलाफ जाल बिछाना शुरू किया। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद शुक्रवार की सुबह एसयूवी की दो टीमों ने नवीन कुमार के समस्तीपुर और बेगूसराय के आवास पर एक साथ धावा बोला। इससे पहले इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा किया गया।

समाचार प्रेषण तक छापेमारी जारी रहने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यहां से नगद के अलावा बड़े पैमाने पर निवेश के कागजात बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Samastipur के दो मासूम भाई-बहनों की Patna में संदिग्ध मौत, कार से मिली लाशें, टीचर पर शक, मां बोली-डबल मर्डर

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में कार्यरत सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार के खिलाफ आय से करीब दो करोड़ 17 लाख की संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज है। इसी आलोक में आर्थिक अपराध इकाई की ओर से बेगूसराय के अलावा नवीन कुमार के अन्य ठिकानों तथा समस्तीपुर स्थित कार्यालय में भी छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़ें:  मुफ्त ज़मीन और दोगुना पैकेज! Bihar में लगाइए उद्योग – पाओ डबल लाभ@दोगुना सब्सिडी और जीएसटी –CM Nitish का नया निवेशकों के लिए औद्योगिक पैकेज- खुला खजाना – मिलेगा विशेष पैकेज

नवीन कुमार के ठिकानों से
अब तक जमीन के दस्तावेजों के साथ निवेश के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जिनका एक आलीशान घर भी है जो करीब तीन मंजिला है ऐसा सूत्रों का दावा है। छापामारी की प्रक्रिया अभी जारी है। एसयूवी को उम्मीद है इनके पास से बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद हो सकता है।

बेगूसराय केे नाथनगर में
नवीन कुमार सिंह के घर छापेमारी हो रही है। पुलिस के साथ दो लग्जरी गाड़ी से अधिकारी पहुंचे हैं। अधिकारी घर की घेराबंदी कर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। समस्‍तीपुर स्थित कार्यालय में निगरानी की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। इनका आलिशान घर है।

यह भी पढ़ें:  मुफ्त ज़मीन और दोगुना पैकेज! Bihar में लगाइए उद्योग – पाओ डबल लाभ@दोगुना सब्सिडी और जीएसटी –CM Nitish का नया निवेशकों के लिए औद्योगिक पैकेज- खुला खजाना – मिलेगा विशेष पैकेज

जानकारी के मुताबिक पटना जिला के पंडारक निवासी नवीन कुमार समस्तीपुर से पहले बेगूसराय, मुंगेर एवं खगड़िया में कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने बेगूसराय के सबसे पॉश इलाके विश्वनाथ नगर के बीचों-बीच अपना चार मंजिला आलीशान भवन बनाया था।

चर्चा है कि आपूर्ति विभाग में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार में नवीन कुमार बड़े स्तर पर सेटिंग करता है। बेगूसराय में विश्वनाथ नगर के अलावे बिहार के कई अन्य शहरों में भी उसने आलीशान मकान बनाया है तथा अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर बड़े पैमाने पर निवेश कर रखा है। फिलहाल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीम के कई अधिकारी लगातार जांच में जुटे हुए हैं।

जरूर पढ़ें

घोघराहा-जाले मुख्य मार्ग पर बाइक से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत

जाले में सड़क हादसा! 70 साल की महिला की मौत, बाइक छोड़कर भागा चालक।...

अब Darbhanga के किसान बनेंगे मालिक! खेती होगी आसान! सिर्फ 20% खर्च कर खोल सकेंगे कृषि यंत्र बैंक

बिहार के दरभंगा खासकर जाले में खेती का नया दौर! कृषि यंत्र बैंक खोलने...

Darbhanga JDU Legal Cell के जिला अध्यक्ष बने अधिवक्ता सुशील चौधरी

बेनीपुर, दरभंगा: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ....

बच्चियां नहाने गईं, 7 साल की प्रिंसी नहीं लौटी, खेल-खेल में चली गई जान, कमला नदी में डूबकर मौत

कमला नदी में मासूम की डूबकर मौत! खेल-खेल में चली गई थी गहरे पानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें