देश में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रहा है। केरल के बाद दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र है। क्रमश: चौथे से 9 वें स्थान पर तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और ओडिशा है। वहीं, बिहार अब उन 10 राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, पूरे देश में 24 घंटे में कोरोना के 16,678 नए मरीज मिले हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 16,678 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 14,629 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 26 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 29 लाख 83 हजार 162 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.50 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 30 हजार 713 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.99 प्रतिशत है।आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 2 लाख 78 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 86 करोड़ 68 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
वहीं, बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन अब यह बिहार के लोगों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। यहां रविवार को 421 नये मामले मिले। शनिवार को यह आंकड़ा 408 था। इस दौरान 275 मरीज ठीक भी हुए हैं लेकिन स्थिति यह है कि बिहार अब उन 10 राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार केरल 3186 नए कोरोना संक्रमितों के साथ पहले और बिहार 421 नये संक्रमितों के साथ दसवें स्थान पर है। नए मामलों में राजधानी पटना सबसे अधिक 167 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिहार के पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, खगड़िया और गया जिले में संक्रमितों की संख्या अधिक है। इन्हीं जिलों में 20 से अधिक नये संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। पटना में औसतन 150 से अधिक नए संक्रमित मिल रहे हैं।
पिछले चार दिनों के आंकड़ों को देखे तो राजधानी पटना में दस जुलाई को 167, नौ जुलाई को 220 और आठ जुलाई को 165 नए संक्रमित मिले थे। गया में आठ जुलाई को 46, नौ जुलाई को 02 और दस जुलाई को 45, भागलपुर में आठ जुलाई को 17 और नौ जुलाई को 40 संक्रमित मिले थे। भागलपुर में कुल सक्रिय मरीज 167 हैं।
झारखंड में कोरोना के 70 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई 625 झारखंड में कोरोना के 625 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 252 केस सक्रिय है। सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के नौ जिले से कोरोना के 70 नए मरीज मिले हैं।
अब तक 2.22 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट अभी तक 02 करोड़ 22 लाख 10 हजार 189 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। इसमें दो करोड़ 22 लाख 09 हजार 624 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें अब तक 04 लाख 36 हजार 711 सैंपल पॉजिटिव पाया गया. इनमें से 04 लाख 30 हजार 764 कोरोना संक्रमित ठीक हो गए। अब तक 5322 लोगों की मौत झारखंड में कोरोना से हुई है।
कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंडझारखंड में कोरोना इंडिकेटर्स के अनुसार जहां 7डेज ग्रोथ रेट 0.02 प्रतिशत है। वहीं डबलिंग डेज 3644 दिन से घटकर 3540 दिन का हो गया है। राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 98.64 प्रतिशत से घटकर 98.63 प्रतिशत हो गया है जबकि मोर्टेलिटी रेट 1.21 प्रतिशत हैं।
झारखंड में टीकाकरण राज्य में 12 से 14 वर्ष के कुल 15 लाख 94 हजार बच्चों में 8,70,000 (55 प्रतिशत) ने पहला डोज और 3 लाख 64 हजार 573 (23 प्रतिशत) ने दूसरा डोज लिया है। 15-17 वर्ष वाले कुल 23 लाख 98 हजार किशोर-किशोरियों में 14,80,986 लोगों ने (62 प्रतिशत) पहला और 08 लाख 88 हजार 228 (37 प्रतिशत) ने दूसरा डोज लिया है। इसी तरह 18 प्लस में 02 करोड़ 10 लाख 46 हजार 83 लोगों में से सभी ने पहला डोज और 01 करोड़ 55 लाख 92 हजार 759 (74 प्रतिशत) ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है।