
पटना। देर रात की उड़ाने पटना एयरपोर्ट से बंद कर दी गई हैं। साथ ही चार जोड़ी फ्लाइट्स का ऑपरेशन भी बंद कर दिया गया है। इससे पहले पिछले दिनों फ्लाइट्स कंपनियों ने कुछ दिनों तक रात में आने-जाने वाले तीन जोड़ी फ्लाइट्स की आवाजाही बंद कर दी थी।
सभी बंद की गई फ्लाइटें इंडिगो एयरलाइंस की हैं। फिलहाल इस फ्लाइटों के बंद होने के बाद से पटना एयरपोर्ट से 65 की जगह केवल 58 जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन हो रहा है।
दरअसल, एयरपोर्ट के ताजा शिड्यूल में कुल सात जोड़ी विमानों को हटा दिया गया है। अब तक पटना एयरपोर्ट से 130 विमानों की आवाजाही होती थी, लेकिन अब 114 विमान ही आएंगे-जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट से देर रात उड़ने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सात जोड़ी फ्लाइट बंद कर दी गई हैं। इससे पटना एयरपोर्ट से अब 65 की जगह केवल 58 जोड़ी फ्लाइट्स का ही परिचालन होगा।
इंडिगो ने सात जोड़ी उन फ्लाइट को बंद किया है, जिनका परिचालन दीपावली और छठ पर्व में भीड़ को देखते हुए किया गया था। जिन फ्लाइटों को बंद किया गया, उनमें इंडिगो की दिल्ली की रात 11:55 बजे और 1:30 बजे की फ्लाइट, बेंगलुरु की रात 11 बजे और 2.05 बजे की फ्लाइट, हैदराबाद की रात 1:40 बजे और मुंबई की रात 10:30 बजे वाली फ्लाइट है। साथ ही अहमदाबाद की शाम 7.25 बजे की फ्लाइट भी बंद कर दी गई है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक,आने वाले दिनों में कुहासा बढ़ने से सुबह और रात की कम से कम पांच जोड़ी और फ्लाइटें बंद होंगी। एक दिसंबर को फिर नया फ्लाइट शिड्यूल जारी किया जायेगा । इन फ्लाइटों का परिचालन बंद होने के बाद दिल्ली के लिए पहला विमान सुबह 7:45 बजे में गो एयर का है, जबकि अंतिम फ्लाइट इंडिगो की रात 10:40 बजे है। इनमें पटना से दिल्ली के लिए 21, मुंबई के लिए 06, बेंगलुरू के लिए 07, हैदराबाद के लिए 04 और अहमदाबाद के लिए दो विमान हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि 1-2 हफ्ते में फिर से शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। बहराहल, ताजा शेड्यूल के मुताबिक, इंडिगो की दिल्ली की रात 11:55 बजे और रात 1:30 बजे की फ्लाइट बंद कर दी गई है. वहीं रात 11 बजे और रात 2.05 बजे की बेंगलुरू की फ्लाइट भी बंद कर दी गई है, जबकि इंडिगो की ही रात 1:40 बजे हैदराबाद, मुंबई की रात 10:30 बजे और अहमदाबाद की शाम 7.25 बजे की फ्लाइट अब बंद कर दी गई है।