back to top
18 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar Flood: बिहार में बाढ़… इठलाती हुई बल खाती हुई

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Flood: बिहार में बाढ़… इठलाती हुई बल खाती हुई| जहां, बिहार में बाढ़ के हालात फिर बदतर बने हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों (Flood in Bihar, flaunting strength) का हवाई सर्वेक्षण किया।

 पटना समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराया

इधर, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति विकट बनी हुई है। पटना समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों को पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

संतोष पांडेय ने भागलपुर से जानकारी दी है

संतोष पांडेय ने भागलपुर से जानकारी दी है, भागलपुर के कई इलाकों में स्थिति अधिक बिगड़ रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। दियारा इलाके में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। दीघा के पास बसे कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ अनुमंडल के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS Transfer: 11 IAS अफसरों का तबादला, बड़ी पोस्टिंग, Paliganj, Muzaffarpur, Mohania समेत कई अनुमंडल में नए SDO नियुक्त

इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग ऊंचे स्थलों पर पलायन कर रहे हैं। वहीं, कैमूर में कर्मनासा नदी उफान पर है। इससे बिहार का यूपी से संपर्क टूट गया है। छपरा में NH-19 पर बाढ़ का पानी बह रहा है। इस कारण कई घटनाएं घट रही हैं।

गंगा उफना कर लगातार जलस्तर से खौफ पैदा कर रही

भागलपुर में गंगा उफना कर लगातार जलस्तर से खौफ पैदा कर रही है। एनएच 80 पर घोसपुर के पास बने डायवर्सन पर पानी का दबाव बन गया है। डायवर्सन कभी भी ध्वस्त हो सकता है। भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है।

नाथनगर से नवगछिया तक पानी का बहाव, लगातार

नाथनगर में कई गांवों का शहर से संपर्क भंग हो चुका है। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में गंगा की तबाही दिख रही है. नवगछिया तीनटंगा करारी को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क पर भी कई जगह दबाव बना है। पानी कई जगहों पर सड़क के ऊपर बह रहा है।

जरूर पढ़ें

Patna Metro का Trial Date फाइनल! अब Darbhanga वाले पूछ रहे – यहां कब दौड़ेंगी Metro?

पटना मेट्रो का ट्रायल डेट फाइनल! अब दरभंगा वाले पूछ रहे – यहां मेट्रो...

Bihar IAS Transfer: 11 IAS अफसरों का तबादला, बड़ी पोस्टिंग, Paliganj, Muzaffarpur, Mohania समेत कई अनुमंडल में नए SDO नियुक्त

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने किया IAS अफसरों का ट्रांसफर, शिक्षा-स्वास्थ्य में भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें