back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

बंधन बैंक लूट में चार अपराधी गिरफ्तार 2 देसी कट्टा, 7 कारतूस, लूट के 13840 कैश बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रोहतास जिले में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के एक निजी फाइनेंस कंपनी व नोखा बंधन बैंक में हुई लूट की घटना में शामिल चार अपराधियों को दो देसी कट्टा,7 जिंदा कारतूस, लूट में प्रयुक्त दो बाइक व 13840 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरोह के तार रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर जिले से भी जुड़े हैं। इन जिलों में भी इनका आपराधिक रिकार्ड है। एसपी आशीष भारती ने यह जानकारी रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता में दी।

- Advertisement -

इन अपराधियों का पूरा आपराधिक इतिहास रहा है। एसएसपी के मुताबिक, इन अपराधियों की बिक्रमगंज थाना कांड संख्या 235/22 ,नोखा थाना कांड संख्या 167/ 22, दावथ थाना कांड संख्या 125/22, 92 /22, सूर्यपुरा थाना कांड संख्या 38 /22, संझौली थाना कांड संख्या 87/ 20 ,81/ 20, नटवार थाना कांड संख्या 105 /20, भोजपुर जिले के हसनबाजार थाना कांड संख्या 256 /19 पीरो थाना कांड संख्या 175 /22, बक्सर जिले के नवानगर थाना कांड संख्या 122/22 में नाम दर्ज है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के बंधन बैंक और बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के भारत फाइनेंस इनक्लूसन लिमिटेड कंपनी में हुई लूट की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को ले एसडीपीओ बिक्रमगंज व सासाराम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें बिक्रमगंज के एसएचओ प्रशिक्षु आईपीएस डॉक्टर के रामदास व डीएयू की टीम शामिल थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Urea Black Marketing: बिहार विधानसभा में गरमाया खाद कालाबाजारी का मुद्दा, विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों बेचैन

उन्होंने बताया कि बिक्रमगंज एसएचओ को जानकारी मिली की लूट कांड में शामिल गिरोह के संझौली थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी अजय कुमार उर्फ टाइगर व दावथ थाना क्षेत्र के भुंडाडीह निवासी श्रीकांत यादव बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में छिपे हैं। गठित टीम को इसकी सूचना दी गई। टीम ने दोनों अपराधियों की घेराबंदी कर शनिवार देर शाम को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनों आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपनी संलिप्तता के साथ अन्य चार आरोपी को शामिल होने की बात स्वीकार की। इन दोनों आरोपी की निशानदेही पर लूट में शामिल एक अन्य अपराधी ओम प्रकाश महतो को दावथ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से उपयोग में लाई गई एक मोटरसाइकिल, एक लूटी गई मोबाइल, 13840 रुपये, लैपटॉप का बैग, फिंगर स्कैनर बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त राम अवतार यादव उर्फ रोहित के घर पर अभियुक्तों की निशानदेही पर छापेमारी किया गया। वहां से दो देसी कट्टा लूट के उपयोग में लाई गई एक बाइक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही ब्रजकिशोर यादव को दावथ थाना के भुंडाडीह से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि इनका गिरोह शाहबाद पुलिस पर क्षेत्र के रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर जिले में सक्रिय हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है। इन्हें स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाई जाएगी। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों अन्य कर्मियों को अलग से समारोह कर पुरस्कृत किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Volkswagen Tayron R-Line: जर्मनी की यह नई 7-सीटर SUV देगी Fortuner को कड़ी टक्कर!

Volkswagen Tayron R-Line: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, फॉक्सवैगन...

MG Majestor: 2026 में आ रही है JSW MG की धाकड़ एसयूवी, हाइब्रिड भी शामिल!

MG Majestor: भारतीय एसयूवी बाजार में जल्द ही एक नया तूफान आने वाला है,...

Madhubani News: DM Anand Sharma का एक्शन मोड, 5 MO पर गिरी गाज, वेतन रोक पूछा- eKYC में फिसड्डी क्यों?

Madhubani News: मधुबनी में डीएम के वर्चुअल चाबुक से हड़कंप मच गया, जब ई-केवाईसी...

शेयर बाजार में धूम मचा रहा यह Small Cap Stock, जानिए क्यों निवेशकों को कर रहा मालामाल!

Small Cap Stock: कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड (TIL Limited) इन दिनों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें