back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

पटना में दो सगी नाबालिग बहनों को रातभर बारी-बारी से नोंचते रहे दुष्कर्मी, हथियार के नोंक पर दोनों के साथ सामूहिक बलात्कार

spot_img
- Advertisement -

बिहार में दुष्कर्म की घटनाएं अब सरेआम सरेशाम हो रही हैं। आज से तीन साल पहले सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में चिलोनी नदी के पास दो सगी बहनों और उनकी मामी से पहले से घात लगाकर बैठे सात दरिंदों ने बंदूक की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

- Advertisement -

इतना ही नहीं, विरोध करने पर बड़ी बहन की छाती में गोली मार दी थी। आज यही घटना बिहार की राजधानी में घटित हुई है जहां रात भर दरिंदों ने दो सगी बहनों को बंधक बना दरिंदगी करते रहे। दोनों बहनों से पिस्टल के बल पर कई संख्या में मौजूद दरिंदों ने उसके जिस्म को रात भी तार-तार कर नोंचते रहे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घटना पटना के फुलवारी शरीफ का है। जहां, कोरजी मोहम्मदपुर की दो सगे बहने सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गए थी। इसी दौरान बाइक पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में फिर आंधी, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD का आगामी दो दिन, क्या है पूरी चेतावनी?

बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने दोनों बहनों को हथियार के बल पर रात भर खेत में दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली। डर के मारे दोनों बहने चुपचाप दोनों का विरोध करती रही।

पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद फुलवारी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने अपना नाम विकास कुमार और समीर कुमार बताते हुए यह धमकी दे डाला कि थाना भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकते। वहां से उठते ही दोनों बहने खगोल थाना पहुंची। दोनों नाबालिग बहनों ने मामला खगोल थाने को बताया।

खगोल थाने के पदाधिकारी ने दोनों बहनों को फुलवारी शरीफ थाना में सूचना देने की बात कही। दोनों बहन अपने परिजनों के साथ फुलवारी शरीफ थाना पहुंची और मामले की जानकारी दी। तत्काल फुलवारी शरीफ थाना के पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद विकास कुमार और समीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैती छठ 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक, जानें संपूर्ण विधि और महत्व

Chaiti Chhath 2026: आत्म-शुद्धि और लोक आस्था का महापर्व चैती छठ 2026 नहाय-खाय के...

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन करें माँ कूष्मांडा की आरती: सुख, समृद्धि और आरोग्य की कुंजी

Maa Kushmanda Aarti: माँ कूष्मांडा, आदिशक्ति दुर्गा का चतुर्थ स्वरूप हैं, जिनकी आराधना चैत्र...

Nora Fatehi विवाद: ‘सरके चुनर’ गाने से मचे बवाल ने बढ़ाई नोरा फतेही की मुश्किलें, वर्क परमिट रद्द करने की मांग!

Nora Fatehi News: बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा नोरा फतेही एक बड़े विवाद में फंस...

आज का पंचांग: 22 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Panchang: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिकता में, प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें