back to top
27 नवम्बर, 2025

” यही मैं कहने आया हूं…लव जिहाद बेटी का हो बेटे का हो, हमारा मैसेज है संगठित हिन्दू सुरक्षित हिन्दू, बटोगे तो कटोगे “

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा का पहला चरण शुक्रवार देर शाम कटिहार में शुरू हुआ। शनिवार को यज्ञशाला में पूजा अर्चना के बाद, उन्होंने राजेन्द्र स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर स्वामी दीपंकर जी महाराज ने भी भाग लिया और हिंदू समाज को संगठित करने का समर्थन किया।

- Advertisement - Advertisement

संगठित हिंदू, सुरक्षित हिंदू…अब नहीं तो कभी नहीं

- Advertisement - Advertisement

गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “हम हिंदू संगठन के साथ आए हैं। संगठित हिंदू ही सुरक्षित हिंदू हैं। लव जिहाद की घटनाएँ बढ़ रही हैं, और हमें संगठित होकर इसका मुकाबला करना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि “बटोगे तो कटोगे, अब नहीं तो कभी नहीं।”

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की 10 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 28 तारीख को खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये!

विपक्ष पर हमला, …तो होता है विरोध क्योंकि

केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा, “जब ओवैसी या तेजस्वी यादव मुसलमानों को एक करने के लिए आते हैं, तब कोई प्रतिक्रिया नहीं होती। लेकिन जब हिंदू एकजुट होते हैं, तो विरोध होता है। यह इसलिए है क्योंकि हिंदू बटे हुए हैं।”

सीमांचल में मुस्लिम घुसपैठ का मुद्दा

गिरिराज सिंह ने सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम जनसंख्या के बारे में कहा, “यहाँ बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर आए मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है, जो यहाँ के हिंदू और मुस्लिम दोनों का हक छीन रहे हैं।” उन्होंने 1966 से 71 के बीच आए घुसपैठियों को मान्यता देने की बात की।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अब बसें चलाएंगी महिलाएं, सरकार 200 'दीदियों' को बनाएगी ड्राइवर, जानें पूरी योजना

लव जिहाद और अन्य जिहाद की चेतावनी

गिरिराज सिंह ने लव जिहाद की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा, “यह पहले केरल से शुरू हुआ, और अब हर जगह फैल रहा है। हमें इन सभी प्रकार के जिहादों के खिलाफ एकजुट होना होगा।”

यात्रा का समापन कार्यक्रम

जनसभा के बाद, हिंदू स्वाभिमान यात्रा का रथ राजेन्द्र स्टेडियम से शुरू होकर विभिन्न चौक होते हुए रौतारा टोल प्लाजा में समाप्त होगा और फिर पूर्णियाँ जिला में प्रवेश करेगा।

यह भी पढ़ें:  ऑपरेशन थिएटर में मरीज, डॉक्टर साहब घर पर! मुजफ्फरपुर MCH में जान से खिलवाड़ पर मचा बवाल

उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपंकर जी महाराज, ममता सहगल, जनसंख्या फाउंडेशन के अनिल चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक निशा सिंह, कविता पासवान, और छाया तिवारी जैसे प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा सिविल कोर्ट का सख्त फैसला: 7 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, अब हाई कोर्ट ही आसरा

दरभंगा, कोर्ट रिपोर्टर: सिविल कोर्ट दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां...

सीवान: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश, एक गिरफ्तार

सीवान न्यूज़: दिनदहाड़े गहनों की दुकान में घुसकर लाखों की लूट, फायरिंग और फिर...

बिहार परिवहन विभाग में फर्जीवाड़ा: तीन ATS गाड़ियां सील, पटना में खुलेगा घोटाले का राज

पटना न्यूज: राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने बिहार के...

दरभंगा: नगर पुलिस अधीक्षक ने सीधे सुनी जनता की शिकायतें, मौके पर निपटाए कई मामले

दरभंगा न्यूज़: क्या आप जानते हैं कि आपके शहर के पुलिस अधिकारी हर दिन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें