spot_img

बिहार में कृषि क्रांति की नई शुरुआत: किसानों को अनुमंडल स्तर पर मिलेगी मिट्टी जांच की सुविधा

Bihar में किसानों को तोहफा, उपज बढ़ेगी, लागत घटेगी, 11 Sub-Division Level नई मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं शुरू। पढ़िए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – ताज़ा, सटीक, भरोसेमंद

spot_img
- Advertisement -

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि किसानों को अनुमंडल स्तर पर मिट्टी जांच की सुविधा प्रदान करने और सेवाओं के विकेन्द्रीकरण के उद्देश्य से 11 अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है।

- Advertisement -

दरभंगा समेत इन जिलों को मिलेगा लाभ

पूर्णिया, सिवान, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सहरसा, दरभंगा, बक्सर, नालंदा, बेगूसराय व औरंगाबाद का चयन पहले से ही किया जा चुका है। फिलहाल पूसा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि में प्रयोगशाला कार्यरत है। अभी राज्य में 38 जिला मुख्यालय में मिट्टी जांच प्रयोगशाला हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

बोधगया, मुंगेर के तारापुर और भागलपुर के नवगछिया में

अनुमंडल स्तर पर गया के बोधगया, मुंगेर के तारापुर और भागलपुर के नवगछिया में मिट्टी जांच प्रयोगशाला पिछले वर्ष स्थापित किए गए हैं। प्रमंडल स्तर पर नौ चलंत मिट्टी जांच प्रयोगशाला हैं। तीन रेफरल मिट्टी जांच प्रयोगशाला हैं। अब जिले में 63 मिट्टी जांच प्रयोगशाला हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  एम्स पटना का होगा कायाकल्प! CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा आश्वासन, बिहार को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

सरल भाषा में मिलेगी जानकारी

मंत्री ने कहा कि किसानों को सरल भाषा में मिट्टी जांच का महत्त्व समझाया जाए, ताकि वे जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक का प्रयोग कर सकें। इससे खेती की लागत कम होगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।

मिट्टी जांच से मिलेगा सही उर्वरक उपयोग का मार्गदर्शन

  • विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मिट्टी की जांच से किसानों को उनकी ज़मीन की उर्वरता का सटीक ज्ञान मिलेगा। इसके आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग कर किसान मिट्टी को स्वस्थ रख सकेंगे। फसल की उपज बढ़ा सकेंगे और खेती की लागत भी कम कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:  AI बदलेगा बिहार की तस्वीर! जानिए कैसे नौकरियां और जीवन होंगे प्रभावित, अभी से तैयारी क्यों जरूरी?

सभी जिलों व प्रखंडों में उर्वरता मैप लगाने का निर्देश

  • मंत्री ने आदेश दिया कि सभी जिला मुख्यालय और प्रखंड कार्यालयों में उर्वरता मैप लगाए जाएं। जिन क्षेत्रों में जिंक (Zinc) और बोरोन (Boron) की कमी है, वहां के किसानों को इसकी जानकारी दी जाए।

किसानों को दी जाएगी आसान भाषा में जानकारी

  • प्रयोगशालाओं के निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि: किसानों को सरल भाषा में मिट्टी जांच के फायदे समझाए जाएं। इससे वे वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर उत्पादन और मुनाफा बढ़ा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  Good News! बिहार में बनेगा अपना नीति आयोग, हर जिले का होगा ‘ अपना ’ बजट, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, जानिए

बिहार कृषि विभाग की दूरदर्शिता

  • इस पहल से बिहार में कृषि वैज्ञानिकता को बढ़ावा मिलेगा। फसल उत्पादन में गुणवत्ता और प्रदर्शन बेहतर होगा और रासायनिक उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग पर भी रोक लगेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime