back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

सरकारी कर्मचारी की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या, CCTV खोलेगा राज, शक पत्नी पर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से बड़ी खबर है जहां भवन निर्माण विभाग के कर्मचारी और अनिशाबाद हवाईअड्डा थाना क्षेत्र के कौशल्या नगर के मूल निवासी पप्पू पासवान की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या (Government employee shot dead at the door of his house) कर दी गई है।

- Advertisement -

वारदात खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चरघरवा मोड़ का है जहां बीती रात हत्या में कर्मी की पत्नी को ही नामजद किया गया है। पप्पू की बहन ने बताया है कि भैया की भाभी से विवाद था। इसी में उनकी (Government employee shot dead at the door of his house) हत्या करवाई गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मंगलवार देर रात 10 बजे के करीब रोज की तरह मैं घर लौटा था। अचानक गोली चलने की आवाज आई। घर के गेट के पास ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पप्पू के ससुर भी पास के मकान में रहते हैं। वारदात के बाद आनन-फानन में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही इस पुरे मामले की जानकारी खगौल पुलिस को दी गई है। मौके से दो खोखा और जिंदा कारतूस मिला है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में जैश के 3 खूंखार आतंकी ढेर, सैफुल्ला का अंत, जलकर खाक हुए शव!

जानकारी के अनुसार, सरकारी कर्मी पप्पू खगौल में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। अपराधियों ने बीती रात घर के दरवाजे पर ही उन पर कई गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई।

खगौल थानेदार फूलदेव चौधरी का कहना है कि पुलिस कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि कहीं से आकर पप्पू घर में स्कूटी लगा रहा था। इसी बीच हथियारबंद अपराधी वहां आए और कई राउंड गोलियां बरसाईं। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले।

वहीं, खगौल थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पप्पू की बहन संगीता देवी के बयान के आधार पर चार लोगों को नामजद किया गया है। इसमें पप्पू की बहन ने ससुराल वालों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं राज खोलेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान से Gold Price में बड़ा उछाल: निवेशक रहें सावधान

Gold Price: वैश्विक बाजारों में एक बार फिर भूचाल आ गया है, जहां अमेरिकी...

मासिक राशिफल मार्च: ग्रहों के गोचर से खुलेगी इन राशियों की किस्मत

Monthly Horoscope March: ब्रह्मांड की गहराइयों से आती ज्योतिषीय गणनाएं हमें आने वाले समय...

Nothing Phone 4a: नई Glyph Bar डिजाइन के साथ 5 मार्च को लॉन्च

Nothing Phone 4a: आगामी Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को लॉन्च होने के...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने दिखाया जलवा, ‘बॉर्डर 2’ अब भी बेमिसाल!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों का मेला लगा हुआ है। 12...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें