spot_img

मुखिया जी ‘ तैयार ‘, अब सबसे पहला नंबर आपका है, चुनाव से पहले सरकार का Master Plan

spot_img
- Advertisement -

Patna | बिहार में जब से Smart Meters का चलन शुरू हुआ है। विरोध की आंधी में स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार में भारी कमी दिखी। सरकार से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक स्मार्ट मीटर लगाने की अपील करते दिखे मगर जिसने विरोध जताया आज भी विरोध पर कायम हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बढ़ाना प्रशासन और सरकार के साथ बिजली विभाग के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं।

- Advertisement -

Smart Meters उपभोक्ता लगाएं इसके लिए विभाग ने कईं पैंतरे आजमाएं

जानकारी के अनुसार, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता लगाएं इसके लिए विभाग ने बिजली दर में भी कटौती का ऐलान किया। मगर, राजद समेत पूरा विपक्ष जिस स्मार्ट मीटर लगाने की खिलाफत में था, उसने हर उस प्वाइंट को कमजोर किया जो स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम में शामिल था। ऐसे में विभाग ने अब नई स्कीम तैयार की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

- Advertisement -

Smart Prepaid Meters को लेकर फैली भ्रांतियों को खत्म करने के लिए

ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को खत्म करने के लिए बिजली कंपनी ने नया तरीका अपनाया है। अब गांवों में सबसे पहले मुखिया और सरपंच के घरों में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन किया जाएगा। इसका मकसद है कि जनप्रतिनिधियों की पहल देखकर आम लोग भी बदलाव को स्वीकार करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दुर्गा पूजा पर बिहार में बड़ा सियासी बवाल: तेजस्वी यादव को बताया रावण, RJD ने दिया सीधा जवाब!

जनप्रतिनिधियों के घरों से Smart Meters अभियान की शुरुआत

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) को लेकर चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान (Awareness Campaign) चलाया जा रहा है।
मुखिया और सरपंच के घरों में मीटर लगाने से गांव वालों को सकारात्मक संदेश मिलेगा और उन्हें स्मार्ट मीटर का फायदा समझ में आएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics सिंह के '9 मर्डर' वाली फिल्म रिलीज़! अब मांझी बोले - कार्रवाई हो - अनंत का जवाब 'कार्रवाई होगी तो देखल जाएगा'

इंजीनियरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी सरकारी भवनों में भी स्मार्ट मीटर लगाएं।
लोगों को पुराने और नए मीटर के बीच बिलिंग प्रक्रिया (Billing Process) में कोई फर्क नहीं होने का डेमो भी दिखाया जाएगा।

सरकारी भवनों और आम लोगों के घरों में भी इंस्टॉलेशन तेज

सभी सरकारी भवनों में तुरंत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का निर्देश।

अधीक्षण अभियंताओं (Superintending Engineers) को इसकी निगरानी का जिम्मा सौंपा गया।

बिलिंग पारदर्शिता दिखाने के लिए पुराने और नए मीटर की तुलना की जाएगी।

63 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर इंस्टॉल, फिर भी कुछ इलाकों में विरोध

अब तक बिहार में 63 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
फिर भी कुछ ग्रामीण इलाकों में विरोध देखा जा रहा है। इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है:

यदि किसी इलाके में विरोध बढ़ा तो जिला प्रशासन से सहायता ली जाएगी।

इंस्टॉलेशन के दौरान हिंसा होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने का निर्देश।

यह भी पढ़ें:  RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

मुख्यालय स्तर से फील्ड इंजीनियरों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

जागरूकता अभियान में सरपंच, मुखिया और स्थानीय कलाकारों की मदद

लोगों को जागरूक करने के लिए कंपनी ने लोकल लीडर्स और कलाकारों की मदद ली है:

बैनर, पोस्टर, पंफलेट से प्रचार

ई-रिक्शा के जरिए गांव-गांव जागरूकता फैलाना

सोशल मीडिया और प्रचार माध्यमों का उपयोग बढ़ाना

बिलिंग सुधार और शिकायतों के त्वरित निवारण पर जोर

स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टॉलेशन के साथ-साथ बिलिंग सुधार (Billing Correction) की प्रक्रिया भी तेज की जा रही है:

उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश।

बिल त्रुटियों को ठीक कर स्मार्ट मीटर के फायदों को समझाना अनिवार्य किया गया।

निष्कर्ष

मुखिया जी ‘ तैयार ‘, अब सबसे पहला नंबर आपका है, चुनाव से पहले सरकार का मास्टर प्लान। बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए एक सुनियोजित रणनीति अपनाई जा रही है। जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और स्थानीय जागरूकता अभियानों के माध्यम से सरकार स्मार्ट मीटर की स्वीकृति बढ़ाने में जुटी है। इससे न केवल बिलिंग सिस्टम पारदर्शी बनेगा बल्कि बिजली सेवाओं में भी सुधार आएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर India Russia Oil पर प्रेशर पॉलिटिक्स ! ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूसी तेल पर नहीं लगेगा टैरिफ, पर ये है...

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले संभावित 100% टैरिफ से अस्थायी राहत दी है। थिंक टैंक GTRI ने इसे समय देन #IndiaRussiaOil,#USSanctions,#EnergySecurity

प्रशांत किशोर की तारीफ और क्वेश्चन में उलझा Bihar Politics – बड़ा बयान: नीतीश कुमार ‘सुलझे हुए’, पर सम्राट चौधरी से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वैशाली में नीतीश कुमार को बिहार के सुलझे हुए नेताओं में से एक बताया, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली और कथित एनकाउंटर #BiharPolitics,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

मां दुर्गा की डोली यात्रा में घुसा ‘ आतंक ‘ – खौफनाक मंज़र! पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटकर किया...

Bihar Dog Attack: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। बगहा में मां दुर्गा की डोली यात्रा के दौरान 50 से अधिक लोगों को काटकर घायल #BiharNews,#DogAttack,#Bagaha

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव! अब विमानों से नहीं टकराएंगे पक्षी, जानें कैसे रुकेगी ‘बर्ड हिट’ |’रिफ्लेक्टिव रिबन’

Bihar Airport: पटना एयरपोर्ट पर विमानों से पक्षियों के टकराने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने 'रिफ्लेक्टिव रिबन' लगाने की तैयारी की है। इससे हवाई यात्रा सु #PatnaAirport,#BiharNews,#FlightSafety