spot_img

बिहार में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, मधुबनी समेत 11 जिले येलो अलर्ट पर, अन्य जिलों में भी Heavy Rain

spot_img
- Advertisement -

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दो से तीन दिनों में बिजली गिरने से 26 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) ने राज्य में अगले तीन दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। उधर शुक्रवार और शनिवार को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

उत्तरी बिहार में बारिश तुलनात्मक रूप से अधिक होने की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी , शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! पटना में बनेंगी 100 मंजिल तक की इमारतें, बिहार में 12 नई टाउनशिप का ऐलान

बिहार के 11 जिले बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में भारी बारिश (Heavy Rain In Bihar) संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही बाकी 27 जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

वैसे, बिहार में मानसून की एंट्री से काफी राहत मिली है। बीते तीन दिनों से राज्य के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को अलग-अलग तीन-तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  चना दाल घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, RJD MLC सुनील सिंह के बाद अब पत्नी-बेटे भी लपेटे में, बिहार में खलबली!

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और किशनगंज में आज भारी बारिश की संभावना है। कैमूर, औरंगाबाद और रोहतास में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। हालांकि, आज पटना में सुबह से ही धूप कड़ी है लेकिन बीच-बीच में धूप धीमी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पांच जुलाई तक अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें:  चंपारण की बदल जाएगी किस्मत! तीन नए एक्सप्रेसवे से शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, बेतिया, रक्सौल और किशनगंज को मिलेंगे बड़े फायदे

उल्लेखनीय है कि राज्य में हो रही बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन इन तीन दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें बुधवार को 16, गुरुवार को पांच और शुक्रवार को पांच लोग आकाशीय बिजली की जद में आ गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Road Accident |दरभंगा में खूनी टक्कर: दो बाइक भिड़ीं, 4 युवक जख्मी, 3 ICU में भर्ती… दिल दहला देगा मंजर!

Bihar Road Accident: बिहार के दरभंगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जाले में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन आईसीयू में जिंदगी और म#BiharRoadAccident,#JaleNews,#BikeAccident

दरभंगा वालों! अगले 5 रातें अंधेरे में कटेंगी, आधी रात से सुबह तक नहीं रहेगी बिजली | नोट कीजिए 22 से 26 नवंबर और...

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में अगले 5 दिनों तक रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी। लाइन शिफ्टिंग के काम के कारण शहर के कई इलाकों में अंधेरा छाएगा।#DarbhangaNews,#PowerCut,#BiharElectricity

Darbhanga News |छोटे से गांव का लड़का! दरभंगा के अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका में किया ऐसा काम, अब हर कोई कर रहा सलाम

Darbhanga News: दरभंगा के गलमा गांव के अभिषेक कुमार ने दक्षिण अफ्रीका में अपना पीएचडी शोध पूरा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने जनजातीय हस्तशिल्प और#DarbhangaNews,#BiharResearch,#AbhishekKumar

दरभंगा के हैवान दरोगा की तलाश में ताबड़तोड़ RAID! शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो – ब्लैकमेल -मांगे ₹30 लाख, निलंबित!

Darbhanga News: दरभंगा में एक प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगा है। एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है और पुलिस गिरफ्तारी के लिए छ#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CrimeNews