back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

आइबी ने बिहार पुलिस को भेजा विस्फोटक सामग्री को लेकर अलर्ट, नवादा में 24 दुकानें सील

spot_img
- Advertisement - Advertisement

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) ने शुक्रवार को बिहार पुलिस को बड़ा अलर्ट भेजा है। अपनी खुफिया रिपोर्ट के आधार पर आइबी ने बिहार में बगैर लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री मंगवाने, उससे पटाखा बनाने और फिर उसे स्टॉक करनेवालों पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी है।

- Advertisement -

आइबी की रिपोर्ट के मुताबिक देश विरोधी ताकतें इस तरह की गतिविधियों का फायदा उठाने के चक्कर में हैं। टिफिन बॉक्स में आइइडी के इस्तेमाल पर भी नजर रखने को कहा गया है। इस संबंध में आइबी की तरफ से बिहार के सभी रेंज के आइजी, डीआइजी और सभी जिलों के एसएसपी व एसपी (रेल जिला सहित) को एक अलर्ट भेजा गया है। इन सभी से अपने रेंज व जिला में विशेष चौकसी बरतने को कहा है।

- Advertisement -

आइबी ने कहा है कि अगर इनकी प्लानिंग कामयाब हुई तो किसी भी वक्त अचानक जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है। पटाखों का अवैध कारोबार बिहार की सुरक्षा के नुकसानदायक साबित हो सकता है।इसलिए इनके पूरे चैनल पर नजर रखने के साथ ही खंगालना होगा। बिहार सरकार के गृह विभाग के ने आइबी के अलर्ट की बात को स्वीकार करते हुए इस पर सभी आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। हालांकि, पुलिस मुख्यालय के किसी भी पुलिस पदाधिकारियों ने इस पर कुछ भी कहने से मना किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Law and Order: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, बिहार में कानून-व्यवस्था और पुलिस पर गंभीर तीर आर-पार

बीते तीन मार्च को भागलपुर और नौ मार्च को गोपालगंज में हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई थी। भागलपुर में हुए विस्फोट मामले की जांच एसएसपी बाबूराम के जिम्मे हैं, वहीं गोपालगंज विस्फोट मामले की रिपोर्ट बिहार एटीएस ने दे दी है। इसमें आतंकी कनेक्शन की बात को नकारा गया है।

इधर, नवादा जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरतते शुक्रवार को अवैध रूप से चलाए जा रहे करीब दो दर्जन पटाखा दुकानों को सील कर दिया।

जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि जिले में बड़ी संख्या में अवैध पटाखा दुकानों को संचालित किया जा रहा है। जिसके बाद नवादा एसडीएम उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में टीम ने अवैध रुप से संचालित विभिन्न पटाखा दुकानों पर छापेमारी कर दुकानों को सील कर दिया। इस दौरान सदर एसडीपीओ उपेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

एसडीएम उमेश कुमार भारती ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि जिले में अवैध रूप से पटाखा की दुकानें चलाई जा रही हैं। जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 20 से अधिक दुकानों को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में अवैध तरीके से चलाए जा रहे सभी पटाखा दुकानों को सील किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें