

बिहार में पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब एक और झटका लगने वाला है। राज्य की नीतीश सरकार पानी पर टैक्स लगाने की तैयारी में है। जी हां, बिहार सरकार पानी पर टैक्स लगाने जा रही है। अगले तीन महीनों में बिहार के सभी निकायों में वॉटर टैक्स शुल्क लागू कर दिया जाएगा। वॉटर टैक्स की वसूली पेयजल उपयोग शुल्क नीति 2021 के तहत की जाएगी।
पेयजल उपयोग शुल्क नीति 2021 (Drinking Water Use Fee Policy 2021) के तहत वाटर टैक्स वसूल करेगी बिहार सरकार। इसके लिए शहरी विकास विभाग ने बिहार के सभी नगर निकायों को संकल्प पत्र भेजा है। साथ ही वाटर टैक्स वसूली का तौर-तरीका भी तय कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर
बिहार में भले ही अभी तक बिना कोई टैक्स चुकाए पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अब जल्द ही हालात बदलने वाले हैं। अब जल्द ही पानी के उपयोग पर टैक्स लगना शुरू होगा। पानी पर टैक्स पटना नगर निकाय के साथ ही बिहार के सभी निकायों से वसूलने की तैयारी है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने बिहार के सभी नगर निकायों को संकल्प पत्र भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सभी नगर निकायों में 5 कैटेगरी में टैक्स वसूला जाएगा। अभी तक राज्य में पानी का उपयोग मुफ्त था। अब सरकारी पेयजल कनेक्शन लेने वालों को इसका भुगतान करना होगा। बिहार के सभी निकायों में करीब 1 करोड़ लोगों ने पानी का कनेक्शन लिया हुआ है, जिनसे अब टैक्स वसूला जाएगा।
जानकारी के मुताबिक जो लोग 1000 रुपए तक प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं उनसे हर महीने चालीस रुपये और साल के चार सौ अस्सी रुपये वसूले जाएंगे। अगर कोई 1001 से 2000 रुपये तक प्रॉपर्टी टैक्स देता है उससे 65 रुपये महीने के हिसाब से साल के 780 रुपये वसूल किए जाएंगे। जो लोग 2001 रुपये से 3000 रुपये तक प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं उनसे महीने का 120 रुपये और साल का 1440 रुपये टैक्स वसूल किया जाएगा।
नगर निगम विभाग ने पानी पर टैक्स वसूलने के लिए पूरा ब्लूप्रिंट तैयार कर रखा है। वाटर टैक्स की वसूली के लिए विभाग ने प्रॉपर्टी टैक्स को आधार बनाया है। वैसे लोग जिनके घरों में नल का कनेक्शन है और वे प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं तो वैसे लोगों से ही वाटर टैक्स वसूला जाएगा। अगर नल का कनेक्शन नहीं है। प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं तो पानी का टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
माना जा रहा है कि अगले 3 महीनो में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। पानी के उपयोग पर टैक्स अप्रैल से ही देना होगा. वाटर टैक्स की वसूली के लिए विभाग ने प्रॉपर्टी टैक्स को आधार बनाया है। वैसे लोग जिनके घरों में नल का कनेक्शन है और वे प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं तो वैसे लोगों से ही वाटर टैक्स वसूला जाएगा। अगर नल का कनेक्शन नहीं है और प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं तो पानी का टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
नए टैक्स का गणित
जो लोग ₹1000 तक प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं, उनसे हर महीने 40 रूपया और सालाना 480 रूपया तक वाटर टैक्स वसूला जाएगा। 1001 से 2000 हजार रूपया तक प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों से 65 रूपया प्रति माह और 780 रूपया सालाना टैक्स लगेगा। वहीं, 2001 से 3000 रूपया प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों से 120 रूपया मासिक और 1440 रूपया सालाना टैक्स वसूला जाएगा। 3001 रूपया से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों से 150 रूपया प्रति महीना और ₹1800 सालाना पानी का टैक्स वसूला जाएगा।


