Patna News: Frontier Headquarters Sashastra Seema Bal: पंकज कुमार दाराद की जगह महानिरीक्षक बनें Nayyar Hasnain Khan, कार्यभार संभाला। जहां, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,पटना में महानिरीक्षक के पद पर नैयर हसनैन खान (भारतीय पुलिस सेवा) ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाला।
जानकारी के अनुसार, नैयर हसनैन खान, भारतीय पुलिस सेवा में 1996 बैच के अधिकारी हैं। इन्होंने पंकज कुमार दाराद के स्थान पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना के महानिरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
इस अवसर पर नैयर हसनैन खान को सशस्त्र सीमा बल, सीमांत पटना की ओर से कर्पूरी ठाकुर सदन के कार्यालय परिसर पटना में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
मौक़े पर कुमार चंद्र विक्रम, उप-महानिरीक्षक, सीमांत पटना की ओर से पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्हें सीमांत मुख्यालय पटना के कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी गयी।