

पटना से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने दरोगा को गोली मार दी है। बताया जाता है कि चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी जहां अपराधियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं दरोगा को भी गोली मार दी। हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, टावर में चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी जहां अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ा तो फायरिंग होने लगी। इस हमले में एक दरोगा को गोली लग गयी। घटना बेऊर क्षेत्र का है, जहां टेलीकॉम टावर से बैट्री चोरी कर रहे अपराधियों ने एक दारोगा को गोली मार दी।
इस घटना में बेऊर में तैनात दारोगा फूलन राम जख्मी हो गए। अपराधियों की चलाई गोली दारोगा फूलन राम के बाएं बांह में लगी। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया, अभी दारोगा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अब खबर पढ़िए विस्तार से…
जानकारी के अनुसार, सात की संख्या में आए अपराधियों ने बेऊर मोड के पास एक टेलीकॉम टावर से बैट्री की चोरी कर रहे थे। इसी दौरान रात्रि गश्ती कर रही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों पर नजर गयी तो उन्हें दबोचने के लिए बढ़े। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे और इसी क्रम में पुलिस पर फायरिंग उन्होंने कर दी फायरिंग में एक गोली दारोगा फूलन राम को लग गयी जिससे वो जख्मी हो गए.
बेउर थाना क्षेत्र के बेउर मोर में बीती रात करीब दो बजे अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दारोगा फूलन राम जख्मी हो गए। बताया जा रहा है की सात की संख्या में अपराधी देर रात एक टेलिकॉम टावर की बैटरी चुरा रहे थे। भनक लगते हीं किसी ने थाने को कॉल कर दिया।
आनन फानन में पुलिस मौके पर पर पहुची और चोरों को सरेंडर करने को कहा। लेकिन चोरों ने पुलिस पर ही अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में दारोगा फूलन राम के हाथ में गोली लग गयी, जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज केलिए ले जाया गया। एसडीपीओ विक्रम सिहाग के अनुसार 3 चोरों को पकड़ लिया गया है। अपराधियों के पास से एक बन्दूक और कुछ गोलियां बरामद की गयी हैं।
पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। वहीँ अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी 4 बदमाश भाग निकले, जिन्हें पकड़ने केलिए पुलिस लगातार छापे मार रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने 2 गोली फायर किया था। इसमे दारोगा ज़ख़्मी हो गए।
एएसपी फुलवारी विक्रम सिंह ने बताया, बीती देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। बेऊर थाना क्षेत्र के कृष्ण बिहार कॉलोनी में एक टेलीकॉम टॉवर के पास से कुछ अपराधियों को पुलिस टीम ने भागते देखा। गश्त कर रही टीम ने पीछा किया। इसी दौरान भाग रहे एक अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलीबारी में बेऊर थाने में तैनात दरोगा फूलन राम को गोली लगी।




