back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

ऑटो चालकों पर कसा पुलिसिया नकेल, ऑटो पर अब मालिक और चालक के नंबर हो गए अनिवार्य, जुड़ेंगे सभी वाट्सएप ग्रुप से, आम लोगों को भी करना होगा यह काम…, पुलिस की अपराध कंट्रोल की पूरी फेहरिस्त तैयार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अब ऑटो चालकों पर शामत आने वाली है। कारण, पुलिस के पास जो जानकारी है उसमें ऑटो चालकों में अधिकांश आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में शामिल मिल रहे। वहीं ऑटो चालकों की ओर से यात्रियों के बैग, मोबाइल को लेकर (It has become mandatory to display the numbers of auto drivers and owners) फरार हो जाने का मामला भी सामने आता है।

- Advertisement -

यही वजह है कि इसपर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नया नियम लागू किया है। नए नियम के तहत ऑटो चालक को ऑटो पर मालिक का नाम, मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ऑटो चालकों को भी वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा।

- Advertisement -

अब सभी ऑटो पर ऑटो मलिक ऑटो चालक एवं थाना का नाम लिखा होना चाहिए। जिससे कि बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। पटना के गांधी मैदान, कोतवाली, शास्त्री नगर के साथ विभिन्न थाना में आए दिन शिकायत आती है कि ऑटो चालकों की ओर से ठगी की गई है।

- Advertisement -

वहीं वो यात्रियों के सामान भी लेकर फरार हो जाते हैं जिसको देखते हुए पटना पुलिस की ओर से यह पहल की गई है। राजधानी पटना में आए दिन ऑटो चालकों की ओर से यात्रियों को अपना शिकार बनाया जाता है और वो उनका सामान लेकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस की ओर से आदेश दिया गया है कि सभी ऑटो पर नाम नंबर के साथ थाना का मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए साथ-साथ यात्रियों से भी अनुरोध की गई है कि ऑटो पर बैठने से पहले पूरी तरीके से सुनिश्चित कर लें। साथ ही ऑटो पर अंकित मोबाइल नंबर का फोटो खींचकर अपने सगे संबंधी को भेज दें। हो सके तो चालक का भी फोटो खींचकर वह अपने सगे संबंधी एवं थाना के मोबाइल नंबर पर भेज दें।

दूसरी ओर यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि जिस ऑटो पर बैठे हैं उस ऑटो का एक फोटो खींचकर वह अपने सगे संबंधी एवं थाना के नंबर पर सेंड कर दें। ताकि यात्रियों के साथ बढ़ते ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। जिसको देखते हुए बैठक की गई और कई निर्देश जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जिसको देखते हुए पटना के कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा एक पहल की गई है जिसमें पटना जंक्शन से चलने वाले ऑटो चालकों के साथ ऑटो यूनियन के लोगो को कई निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों को मिली सौगात! अप्रैल से लागू होगी नई स्थानांतरण नीति

इसकी जानकारी देते हुए कोतवाली डीएसपी ने कहा है कि दस ऑटो यूनियन संघ के साथ हुई बैठक में निर्देश दिया गया कि ऑटो पर चालक और मालिक का नाम और नंबर लिखा जाए। साथ ही ऑटो का नंबर भी स्पष्ट लिखा जाए। ताकि उसमें सवार यात्री को भी चालक के बारे में जानकारी और ऑटो का नंबर आसानी से दिखे। बैठक के दौरान ऑटो यूनियन संघ ने भी सहयोग का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी लीडरशिप पर मणिशंकर अय्यर का तीखा वार: क्या INDIA ब्लॉक को चाहिए नया सेनापति?

जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से ऑटो चालकों की ओर से यात्रियों को अपना शिकार बनाया जा रहा है, पूर्व में कोतवाली, गांधी मैदान, शास्त्रीनगर, दानापुर जैसे थाना क्षेत्र में यात्रियों से लूटपाट या संग ऑटो लेकर भागने की शिकायतें आ चुकी है। जिसके बाद ऑटो यूनियन के साथ पटना के कोतवाली डीएसपी ने बैठक कर निर्णय लिया। वहीं डीएसपी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि जिस भी ऑटो में बैठे उस ऑटो का फोटो खींचकर सगे संबंधी एवं थाना के नंबर पर सेंड कर दें ताकि आगे परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें:  Supaul Fire: सुपौल में मां और 4 साल की बेटी जिंदा जलकर राख..., पढ़िए आग के तांडव में एक परिवार की चीत्कार

कोतवाली लॉ एंड आर्डर पीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने साफ तौर से बताया है कि पटना जंक्शन पर यात्रियों के साथ बढ़ते अपराध को देखते हुए पटना पुलिस की ओर से यह निर्णय किया गया है। इसके अलावा ऑटो चालकों को भी वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए कोतवाली डीएसपी ने कहा है कि दस ऑटो यूनियन संघ के साथ हुई बैठक में निर्देश दिया गया कि ऑटो पर चालक और मालिक का नाम और नंबर लिखा जाए। साथ ही ऑटो का नंबर भी स्पष्ट लिखा जाए। ताकि उसमें सवार यात्री को भी चालक के बारे में जानकारी और ऑटो का नंबर आसानी से दिखे। बैठक के दौरान ऑटो यूनियन संघ ने भी सहयोग का भरोसा दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

90 दिनों के सबसे किफायती Recharge Plans: एयरटेल, जियो या बीएसएनएल, कौन देगा बेहतर डील्स?

Recharge Plans: मौजूदा दौर में जब मोबाइल कनेक्टिविटी हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता बन...

Alia Bhatt Film ‘अल्फा’ ने ठुकराया 215 करोड़ का OTT ऑफर, अब सीधे सिनेमाघरों में होगी एंट्री!

Alia Bhatt Film: बॉलीवुड की 'गंगूबाई' आलिया भट्ट एक बार फिर पर्दे पर धमाल...

Bhagalpur News: भागलपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का ‘हंटर’, 10 ग्राम ब्राउन शुगर और हजारों की नकदी के साथ 3 गिरफ्तार

Bhagalpur News: अपराध की दुनिया पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है,...

Rajpal Yadav की धमाकेदार वापसी: जेल से बाहर आते ही शुरू की नई फिल्म की शूटिंग!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे के मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव की जिंदगी में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें