spot_img

Nepal में तख़्तापलट के बीच JAILBREAK! जेल से भागे हजारों कैदी, 10 भारत में घुसते पकड़े गए, फरार कैदियों ने जो बोला –साफ है NEPAL जल रहा है!

spot_img
- Advertisement -

नेपाल में तख़्तापलट और जेलब्रेक! 6 हजार कैदी फरार, भारत में घुसने की कोशिश नाकाम। नेपाल जल रहा है! जेल से भागे हजारों कैदी, 10 भारत में घुसते पकड़े गए। कर्फ़्यू और खूनखराबे के बीच नेपाल से भारत भाग रहे कैदी – SSB ने किया बड़ा खुलासा। भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट! जेल से भागे कैदी भारत में घुसपैठ करते धराए। नेपाल में हंगामा, भारत में अलर्ट! फरार कैदी बोले – भारतीय जेल में रहेंगे, नेपाल नहीं जाएंगे। नेपाल के जेलब्रेक का बवाल भारत तक! 2 भारतीय समेत 10 कैदी बॉर्डर से गिरफ्तार@देशज टाइम्स

- Advertisement -

नेपाल में जेलब्रेक कांड, कैदी भारत भागने की कोशिश में धरे – SSB ने 10 को पकड़ा

नेपाल में राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के बीच जेलों से हजारों कैदियों के फरार होने की खबरों ने सनसनी फैला दी है। इसी कड़ी में नेपाल की जलेश्वर जेल से भागे 10 कैदियों ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सतर्कता से वे पकड़े गए।

- Advertisement -

भारत-नेपाल सीमा पर कैदी गिरफ्तार

गिरफ्तार कैदियों में 8 नेपाली और 2 भारतीय नागरिक शामिल हैं। ये सभी मंगलवार देर रात सीमा पार कर चोरी-छिपे भारत आने की कोशिश कर रहे थे। भिठ्ठा और सुरसंड थाना पुलिस को कैदियों को सौंप दिया गया है। पकड़े गए कैदियों की पहचान में रामगुलाम महतो, विनोद राय, मोजाहिद अंसारी, सुरेन्द्र साह सोनार, इंद्रेश मंडल, कृष्ण कुमार महतो (नेपाल निवासी), मोहन कुमार (वैशाली, बिहार) और गुड्डू कुमार (मोतिहारी, बिहार) शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Crime News: पटना में सनसनीखेज वारदात: DM स्टेनो की पत्नी से चेन स्नैचिंग, क्या VIP भी सुरक्षित नहीं?

नेपाल में क्यों बिगड़े हालात?

नेपाल सरकार ने हाल ही में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और X (Twitter) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया था। इसके विरोध में Gen-Z युवाओं के नेतृत्व में आंदोलन शुरू हुआ। आंदोलन ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया – अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। कई नेताओं के घरों और सरकारी भवनों में आगजनी और तोड़फोड़। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट तक को आग के हवाले कर दिया गया। हालात बेकाबू होते देख नेपाली सेना ने कमान संभाली और पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया।

जेलब्रेक कांड ने बढ़ाई चिंता

नेपाल के 18 जिलों की 6,000 से ज्यादा कैदियों ने जेल तोड़ दी है। सिर्फ जलेश्वर जेल से ही 577 में से 576 कैदी फरार हो गए। बड़ी संख्या में कैदी अब भारत-नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से भारत ने बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया है।

SSB और पुलिस की कड़ी निगरानी

भिठ्ठा और सुरसंड थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि गिरफ्तार कैदियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। नेपाल से भागे कैदियों का कहना है कि – “नेपाल में हालात बेहद खराब हैं, वहां लोग मार दिए जा रहे हैं। हम भारतीय जेल में रहना पसंद करेंगे, नेपाल वापस नहीं जाएंगे।”

नेपाल में बढ़ता तनाव

भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब तख्तापलट का रूप ले चुका है। पीएम ओली के इस्तीफे के बाद भी हिंसा थमी नहीं है। नेपाल की स्थिति पर भारत-नेपाल सीमा इलाकों में हाई अलर्ट है और सुरक्षा बलों की तैनाती दोगुनी कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Railway News: बीपीएससी परीक्षार्थियों की चिंता खत्म! समस्तीपुर रेल मंडल ने चलाईं बेतिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया कोर्ट से 6 स्पेशल ट्रेनें, देखें...

बीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने बड़ी घोषणा की है। पाटलिपुत्र के लिए 6 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे छात्रों को#SamastipurRailway,#BPSCExam,#SpecialTrains

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules