
- मुख्य बातें
- वशिष्ठ नारायण सिंह के दही-चूड़ा भोज में जुटेंगे एनडीए के सभी दिग्गज
- राजद के घमासान पर प्रतिक्रिया देने से जदयू प्रदेश अध्यक्ष का इनकार

पटना, देशज न्यूज (Deshaj News.) : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राजद के अंदर मचे घमासान को पार्टी का अंदरूनी मसला बताकर इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वहीं, उन्होंने एनडीए में सब कुछ ठीक होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा, जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ही साफ कर दिया है तो इस पर अब किसी अन्य नेता का बयान कोई मायने नहीं रखता। उन्होने बातों-बातों में कह दिया, दही-चूड़ा भोज के दौरान एनडीए की एकता का अहसास सभी हो जाएगा, जब एनडीए के सभी बड़े नेता जदयू के इस भोज में पहुंचेंगे।
वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने कहा] मकर सक्रांति के अवसर पर हार्डिंग रोड में चूड़ा-दही का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत सभी मंत्री, सांसद व तमाम नेता मौजूद रहेंगे। इस भोज में बिहार के कई जिलों से सामग्री मंगाई जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि हम लोगों ने विपक्ष को भी न्योता भेजने का काम किया है। कौन आते हैं, कौन नहीं इस पर कहना मुश्किल है।
आरजेडी में मचे घमासान पर उन्होंने कहा, रघुवंश प्रसाद सिंह जो बयान दे रहे हैं, यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस पर मैं कुछ भी नहीं कहूंगा। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से एनसीआरबी की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा, छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं। वर्ष 2005 से पहले जो बिहार की स्थिति थी, उसमें बहुत सुधार हुआ है। पहले का ग्राफ देख लीजिएगा। सरकार सख्त कर्रवाई कर रही है। जो भी दोषी हैं उनपर कर्रवाई हो रही है।
बीजेपी एमएलसी संजय पासवान की तरफ से दिए गए बयान पर उन्होंने कहा, जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ही स्पष्ट कर दिया है, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा तब इस पर कोई क्या कहता है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। एनडीए में सब कुछ ठीक है।
मकर संक्रांति पर खूब जमेगी यारी, जदयू की राजनीतिक दही जमाने की तैयारी








You must be logged in to post a comment.