back to top
1 मई, 2024
spot_img

बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर JDU ने तय किए उम्मीदवार, दो नए नामों के साथ पुराने चेहरों पर विश्वास

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए जदयू ने 11 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली है।

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

 

इनमें इस बार दो नाम नये हैं जो कभी विधान परिषद के उम्मीदवार नहीं रहे हैं। इसके साथ पार्टी ने पुराने चेहरों पर विश्वास जताते हुए उन्हें उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है।

बताया जा रहा है कि जदयू ने निकाय कोटे से विधान परिषद के चुनाव के लिए पटना से वाल्मीकि सिंह का नाम तय किया है। वह पूर्व में विधान पार्षद रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bhumi Map Online: अब घर बैठे मंगवाएं गांव या वार्ड का Online राजस्व नक्शा, 72 घंटे में डिलीवरी, जानिए प्रक्रिया

भोजपुर से राधाचरण सेठ का नाम भी इसी श्रेणी में है। नालंदा से रीना यादव, गया से मनोरमा देवी, मुंगेर से संजय प्रसाद, मधुबनी से विनोद सिंह, पश्चिम चंपारण से राजेश राम, नवादा से सलमान रागिब और मुजफ्फरपुर से दिनेश सिंह का नाम सूची में है, जिन्हें जदयू चुनाव में उतार सकती है।

नये उम्मीदवारों के नामों की सूची में दो सीटों से जदयू एक सीट सीतामढ़ी से रेखा पूर्व को उतार सकती है। माना जा रहा है कि उनका टिकट लगभग पक्का हो गया है। विधान परिषद के चुनाव में पहली बार रेखा पूर्व का नाम शामिल किया जाएगा।

इसके साथ भागलपुर से विजय कुमार सिंह को जदयू के संभावित प्रत्याशी के रूप में माना जा रहा। विजय कुमार सिंह जमुई के रहने वाले हैं। रामविलास पासवान के जमाने में वह लोजपा के सक्रिय नेताओं में थे। चकाई से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bhumi Map Online: अब घर बैठे मंगवाएं गांव या वार्ड का Online राजस्व नक्शा, 72 घंटे में डिलीवरी, जानिए प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में वह जदयू के लिए काफी सक्रिय थे। उसी समय यह चर्चा हो गयी थी कि निकाय कोटे से विधान परिषद के चुनाव में वह भागलपुर से जदयू प्रत्याशी हो सकते हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार! ₹80 करोड़ के बजट, ₹15 लाख के टेंडर, हर वार्ड में नल-RO, फॉगिंग मशीन और डिजिटल नगर...

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार आज दिखी!...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi पहुंचे Kamtaul Zone Police Inspector Office, तो क्या कहा?

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बुधवार को...

Darbhanga में Madhubani के युवक की हत्या में…’प्रेम संबंध’ 7 में एक सहेली भी

, सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज केवटी/दरभंगा, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें