back to top
⮜ शहर चुनें
जनवरी, 1, 2026

एक व्यक्ति, एक पद की नीति पर चलने वाली जदयू को इसी माह मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद इसी माह के आखिर में जदयू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। एक व्यक्ति, एक पद की नीति पर चलने वाली इस पार्टी ने 31 जुलाई को दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 75 सदस्य शामिल होंगे। इनमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के अध्यक्ष शामिल हैं। बैठक के आयोजन की पुष्टि राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खां ने की।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: नए साल पर बिहार में हड्डी कंपा देने वाली ठंड का अलर्ट, 8 जिलों में कोल्ड-डे की आशंका

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से उनका संबंध वर्षों से है और आगे भी रहेगा। हमारे संबंध का कोई पैमाना नहीं है। वे हमारे नेता हैं और वर्षों से उनके साथ काम किया है। आगे भी करेंगे। संगठन है तो पार्टी है। तभी मैं मंत्री और हमारे नेता मुख्यमंत्री हैं। 7 जुलाई को मंत्री बना हूं।

यह भी पढ़ें:  Bihar IPS Transfer:: साल के आखिरी दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IPS अधिकारियों का तबादला

 

मैं संगठन और मंत्री दोनों का काम मजबूती से करूंगा, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मजबूत साथी को देने से पीछे नहीं हटूंगा। उनका यह बयान और 31 जुलाई को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस पर अभी निश्चत रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Abhishek Aishwarya Wedding: जब शादी में मचा बवाल, बच्चन परिवार ने लगा दिया था मीडिया पर बैन!

Abhishek Aishwarya Wedding: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन...

Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ में Bobby Deol की धांसू एंट्री, डायरेक्टर H विनोद बोले – ‘वो प्योर एक्शन हीरो हैं!’

Thalapathy Vijay News: साउथ सिनेमा के 'थलापति' कहे जाने वाले सुपरस्टार विजय अपनी आखिरी...

विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड निकासी: भारतीय Bond Market पर मंडराया संकट!

Bond Market: भारतीय बॉन्ड बाजार से विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड निकासी ने एक बार...

नाम ज्योतिष: जानिए अक्षर F, G, H और I से शुरू होने वाले नामों का भविष्य

Name Astrology: भारतीय ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर का विशेष महत्व है। यह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें