Deshaj Times

लालू यादव ने कांग्रेस प्रभारी Bhakt Charan Das पर किया व्यक्तिगत हमला, कहा-कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस को जमानत जब्त कराने के लिए दे देते, कांग्रेस से क्या गठबंधन होगा, क्या मतलब है गठबंधन का?

लालू यादव ने कांग्रेस प्रभारी Bhakt Charan Das पर किया व्यक्तिगत हमला, कहा-कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस को जमानत जब्त कराने के लिए दे देते, कांग्रेस से क्या गठबंधन होगा, क्या मतलब है गठबंधन का?

लालू यादव ने कांग्रेस प्रभारी Bhakt Charan Das पर किया व्यक्तिगत हमला, कहा-कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस को जमानत जब्त कराने के लिए दे देते, कांग्रेस से क्या गठबंधन होगा, क्या मतलब है गठबंधन का?

बिहार में कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव (Bihar By-Election) हो रहा है। कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।

 

आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर लालू यादव (Lalu Yadav) ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर दिल्ली में कहा कि गठबंधन क्या होता है? उसको (कांग्रेस) हारने के लिए दे देते हम सीट या जमानत जब्त कराने के लिए? एक सवाल पर कि आरजेडी का गठबंधन बीजेपी के साथ हो गया है।

इसपर लालू यादव ने भक्त चरण दास (Bhakt Charan Das) पर भी हमला बोला और अपशब्द का इस्तेमाल किया। राजद सुप्रीमो लालू यादव आज शाम पटना आने वाले हैं। पटना पहुंचने से पहले ही उन्होंने बिहार की राजनीति को गर्म कर दिया है।

दरअसल, लालू यादव ने महागठबंधन का हिस्सा रहे कांग्रेस पर हमला किया है। लालू ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को राजद के विरोध में दिये गये बयान का जवाब उन्हें व्यक्तिगत तौर पर बयान देकर दिया है।

दिल्ली से पटना आने से पूर्व उन्होंने वहां पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम एक महीने के लिए पटना जा रहे हैं। डॉक्टरों ने एक महीने की दवा देकर छुट्टी दी है। बिहार में उप चुनाव हो रहे हैं।

कोशिश करेंगे कि वे चुनाव प्रचार में भी जायें। इसके बाद एक सवाल के जवाब में लालू प्रसाद ने कांग्रेस प्रभारी के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। साथ ही तल्ख तेवर में कहा कि भक्त चरण दास कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस को हारने और जमानत जब्त कराने के लिए दे देते ? कांग्रेस से क्या गठबंधन होगा, क्या मतलब है गठबंधन का?

लालू यादव के इस बयान को बिहार के कांग्रेस नेताओं ने घोर निंदा की है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि राजनीति में लालू यादव का यह बयान मर्यादा का उल्लंघन है। राजद ने गठबंधन तोड़ा। लालू यादव सैद्धांतिक बातों का इस्तेमाल करें। उनका यह बयान बिहार कांग्रेस प्रभारी के लिए निंदनीय है।

लालू यादव बड़े नेता हैं और उन्हें कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी के व्यक्तित्व को धूमिल करें। बयान देते समय उन्हें शब्दों का ध्यान रखना चाहिए । कांग्रेस ने कभी राजद के नेताओं के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया है । उन्हें राजनीति और व्यक्तिगत जीवन को अलग रखना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा था कि राजद का पर्दे के पीछे से बीजेपी से मिलीभगत है। राजद ने महागठबंधन धर्म का उल्लंघन किया है । अब बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी चालीस सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Exit mobile version