back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

तेजस्वी यादव ने कहा, जरूरत पड़ी तो पिताजी को सिंगापुर लेकर भी जाएंगे, Lalu Yadav’s Family दिल्ली रवाना

spot_img
- Advertisement -

राजद सुप्रीमो लालू यादव की सेहत पर तेजस्वी यादव ने आज यहां कहा है कि सभी लोगों की दुआ से उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। हम उन्हें दिल्ली ले जा रहे हैं। वहीं उनका इलाज कराया जाएगा। इधर, लालू यादव का परिवार दिल्ली रवाना हो गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव को
पहले से ही सिंगापुर ले जाने का प्लान था लेकिन अभी उनकी सेहत ठीक नहीं है तो प्लान को स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली में डॉक्टर से राय लेने के बाद जरूरत पड़ी तो उन्हें सिंगापुर ले जाया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इस दु:ख के समय में हमारा सभी ने साथ दिया है, चाहे वह पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने उनकी चिंता की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी फ़ोन किया था और कई नेताओं ने खुद आकर मुलाकात की है। हमारे समर्थक और कार्यकर्ताओं ने भी लालू यादव के लिए बहुत मन्नतें मांगी है। मैं उन सभी का शुक्रिया करता हूं। आप सब की दुआ से लालू यादव जल्द ठीक हो जाएंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET UG 2026: छात्रों को मिली बड़ी राहत! आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब जल्द करें अप्लाई

इधर, राजद सुप्रीमो लालू यादव का परिवार पटना से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। दिल्ली लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री और बेटी मीसा भारती आज शाम विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

ये सभी दिल्ली पहुंचकर लालू यादव के आने का इंतजार करेंगे। लालू यादव को आज शाम पांच बजे स्पेशल एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। इसलिए उनका परिवार पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी ने लालू यादव के स्वास्थ्य का अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी की दुआ से लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार है। आप सभी का शुक्रिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोना-चांदी की चमक बढ़ी, जानिए आज क्या रहा Gold Price का हाल

Gold Price: domestic futures market witnessed a sharp surge in gold and silver prices...

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम युग: कैसे बदला खेल का नक्शा?

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट का सुनहरा दौर, जिसे हर भारतीय फैन गर्व से...

भारतीय क्रिकेट का T20 World Cup में स्वर्णिम सफर: धोनी से कोहली तक की धाकड़ कहानी

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम का वो दौर, जब हर मैच में सिर्फ...

Darbhanga News: प्रोफेसर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी पत्रकार की वैगनआर कार ले उड़े चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Darbhanga News: दरभंगा में चोरों का दुस्साहस आसमान छू रहा है, लगता है जैसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें