

हाजीपुर, देशज न्यूज (Deshaj News)। बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। वैशाली में अपराधी सोमवार को 13 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। फ्लिपकार्ट कुरियर कंपनी के दफ्तर में अपराधियों ने दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
वारदात वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के नगर थाना इलाके की है जहां नाका नंबर तीन क़े समीप कुरियर ऑफिस में दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कुरियर कंपनी में कर्मी काम में लगे हुए थे। इस दौरान कुछ अपराधी अचानक से ऑफिस में आ धमके. उन्होंने सभी कर्मियों को बंधक बना लिया। रुपए लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद से घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन टाउन थाना की टीम मौके पर पहुंच गई है।
हाजीपुर में सोमवार को दिनदहाड़ फ्लिपकार्ट कुरियर के कर्मियों को बंधक बना 13 लाख की लूट








You must be logged in to post a comment.