



पटना/ वैशाली, (Deshaj News)। बिहार की वैशाली इस वक्त लुटेरों का सेफ जोन बन गई है। इस बार बेलगाम व बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को धता बताते हुए बुधवार को पचास लाख रुपए मूल्य की दवा से लदा ट्रक हथियार के बल पर लूट लिया।
दवा से लदा यह ट्रक पटना से समस्तीपुर जा रहा था। इसमें पचास लाख की दवा थी। गांधी सेतु पार कर ट्रक जैसे ही आगे बढ़ा वैसे ही जंदाहा थाना के चकफतह गांव के पास अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। ड्राइवर को बंधक बनाकर 50 लाख की दवा लूट ली। हर बार की तरह इस बार भी मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
नए साल में अब तक सिर्फ वैशाली जिले में दर्जन भर से अधिक लूट की घटनाएं हुई हैं। लेकिन, पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। पटना से सटे इस जिले में पुलिसिया दबिश कमजोर पड़ने से आए दिन इस तरह की घटना को अपराधी दिन दहाड़े अंजाम दे रहे हैं।
पटना से समस्तीपुर जा रहे 50 लाख की दवा से लदा ट्रक गांधी सेतु के पास अपराधियों ने लूटा


You must be logged in to post a comment.