spot_img

Action Plan: बिजली संकट लंबा खिंचने के आसार, बनी योजना, शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए रोटेशन और प्राथमिकता तय, जानिए कैसे पहुंचेगी आपके घरों तक बिजली, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

पिछले कई दिनों की तर्ज पर बुधवार को भी बिहार को केंद्रीय कोटे से 1000 मेगावाट से कम बिजली मिली। इस कारण कंपनी ने खुले बाजार से 1200 मेगावाट से अधिक की खरीदारी की। देर शाम तक राज्य में 5500 मेगावाट की आपूर्ति की गई।

- Advertisement -

ग्रामीण फीडर में घंटों लोडशेडिंग

- Advertisement -

शहरी इलाके में पूजा पंडालों को देखते हुए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई। हालांकि जरुरत 6000 मेगावाट से अधिक की थी। मांग की तुलना में 500-700 मेगावाट कम होने के कारण ग्रामीण फीडर में घंटों लोडशेडिंग की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

कई ग्रामीण फीडरों को आठ से 10 घंटे तक लोडशेडिंग पर रखना पड़ा। कंपनी अधिकारियों ने दावा किया कि राज्य की जरुरत के अनुसार खुले बाजार से बिजली खरीदकर आपूर्ति की जा रही है। इस स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

बिजली संकट को देखते हुए कंपनी ने रोटेशन प्लान पर अमल शुरू कर दिया है। कंपनी ने इंजीनियरों को कहा है कि वह प्राथमिकता के आधार पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें:  विक्रमशिला सेतु हादसे में बेटे का दर्द: '4 लाख से नहीं चलेगा परिवार', पुल निगम पर फूटा गुस्सा!

लेकिन यह भी सुनिश्चित करें कि शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी कम से कम 15 घंटे बिजली आपूर्ति हो। इसके लिए ग्रामीण फीडर को क्रमवार तरीके से बिजली आपूर्ति करने के लिए कहा गया है।

बिजली का मौजूदा संकट अभी लंबा खिंचने के आसार 

कंपनी अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इस संकट के कायम होते देख कंपनी ने इंजीनियरों को कहा है कि वह रोटेशन प्लान पर अमल करें।

कंपनी का रोटेशन प्लान पहले से ही तय है। इस संकट काल को देखते हुए कंपनी ने तय किया है कि सबसे पहले औद्योगिक प्रक्षेत्र को जरुरत के अनुसार बिजली दी जाए ताकि राज्य के औद्योगिक उत्पादन पर कोई असर नहीं हो।

यह भी पढ़ें:  राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा मौका, कहीं चूक न जाएं 10 जुलाई की डेडलाइन!

इसके बाद राजधानी सहित सूबे के प्रमुख शहरों, जिला मुख्यालयों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। आपातकाल सेवा से जुड़े अस्पतालों आदि की बिजली आपूर्ति भी प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी।

इसके बाद अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालयों को बिजली दी जाएगी। जो फीडर केवल ग्रामीण इलाकों से जुड़े होंगे, उसे क्रमवार तरीके से बिजली आपूर्ति रोटेशन के आधार पर दी जाएगी। अर्थात अगर दो ग्रामीण फीडर होंगे तो दोनों को एक अनुपात में बिजली रोटेशन के आधार पर दी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision