बिहार कैडर में लौटीं IAS अनन्या सिंह, औरंगाबाद की विकास योजनाओं की कमान संभालेंगी। साथ ही, अनन्या सिंह को डीडीसी और जिला परिषद CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वाणिज्य कर से पथ निर्माण में पहुंचे कृष्ण कुमार, जानिए डिटेल
अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है… — PM MODI in Madhubani
सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था में एक नई हलचल
पटना,देशज टाइम्स। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था में एक नई हलचल देखने को मिल रही है।
कृष्ण कुमार बने पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव
कृष्ण कुमार, जो अब तक वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे, को पथ निर्माण विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
अब वे सड़क निर्माण, बड़ी योजनाओं, और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (Infrastructure Development) से जुड़ी परियोजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अनन्या सिंह को बिहार कैडर, औरंगाबाद में मिली अहम जिम्मेदारी
2020 बैच की IAS अधिकारी अनन्या सिंह का बिहार कैडर में स्थानांतरण कर दिया गया है।
वे पहले पश्चिम बंगाल कैडर में कार्यरत थीं।
बिहार में योगदान देने के बाद उन्हें औरंगाबाद जिले का उप विकास आयुक्त (DDC) नियुक्त किया गया है।
साथ ही, उन्हें जिला परिषद, औरंगाबाद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अनन्या सिंह अब विकास योजनाओं से लेकर पंचायती कार्यक्रमों तक जमीनी स्तर पर काम करेंगी।
नई गति मिलने की उम्मीद
बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।
जहां कृष्ण कुमार को राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में बड़ी भूमिका दी गई है, वहीं अनन्या सिंह के आने से औरंगाबाद जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।