back to top
5 फ़रवरी, 2024
spot_img

Bihar News| देश की पहली ट्रांसजेंडर Sub Inspector बनीं Manvi Madhu Kashyap@संघर्ष का बड़ा जज्बा

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News| देश की पहली ट्रांसजेंडर Sub Inspector बनीं Manvi Madhu Kashyap@संघर्ष की बड़ी ऑइकन। जज्बे को सलाम। जहां, बांका की रहने वालीं पंजवारा बाजार निवासी स्वर्गीय नरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ ​​नटवर प्रसाद सिंह और माला देवी के घर जन्मी मानवी मधु कश्यप देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बन गईं हैं। तीन सफल ट्रांसजेंडरों (Manvi Madhu Kashyap became the country’s first transgender inspector) में से दो ट्रांसमेन हैं|

Bihar News| मानवी अकेली ट्रांसवुमेन हैं। मानवी मधु कश्यप ने कहा,

वहीं, मानवी अकेली ट्रांसवुमेन हैं। मानवी मधु कश्यप ने कहा, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है (Manvi Madhu Kashyap| DeshajTimes.Com) कि मेरा बिहार SI में चयन हो गया है। यह सफलता हासिल करने के लिए मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा। हमारी तरह और लोग भी हर काम के लिए सक्षम होते हैं, बस जरूरत है तो अवसर और सपोर्ट की।

Bihar News| सब इंस्पेक्टर की परीक्षा की तैयारी 2021 से कर रही थी।

मानवी मधु कश्यप का कहना है कि सब इंस्पेक्टर की परीक्षा की तैयारी 2021 से कर रही थी। लेकिन परिवार जनों व गुरु की कृपा से आज इस मुकाम तक पहुंची हूं. मेरा सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है।

Bihar News| यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था

उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह सफर मुश्किल भरा रहा है, लेकिन मेरे माता-पिता और गुरु ने मेरा हमेशा सपोर्ट किया। इस कारण मैं यहां तक पहुंच पाई हूं।

Bihar News| छोटे से गांव से निकलकर यहां तक का सफर बहुत ही कठिन

प्रारंभिक शिक्षा एसएस संपोषित हाई स्कूल पंजवारा से हुई है| जबकि प्लस टू सीएनडी कॉलेज से और सत्र 2018-21 में तिलकामांझी यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया है। मानवी ने बताया कि एक छोटे से गांव से निकलकर यहां तक का सफर बहुत ही कठिन रहा है, खासकर ट्रांसजेंडर होने की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें