spot_img

Metro In Bihar: बिहार की पहली Metro कब होगी शुरू? तारीख ‘ फाइनल ‘ किराया मात्र ₹10 से शुरू, फूड कोर्ट, शॉपिंग ज़ोन और चार्जिंग पॉइंट्स के साथ सफर का नया अनुभव, जानिए

spot_img
- Advertisement -

Metro In Bihar: बिहार की सड़कों पर बहुत जल्द मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। बिहार को उसकी पहली मेट्रो सेवा का तोहफा मिलने वाला है, जिसका शुरुआत राजधानी पटना से होगा। इसका श्री गणेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को करेंगे।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का पहला चरण मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच शुरू होगा, जहां तीन कोच वाली अत्याधुनिक मेट्रो चलाई जाएगी।

- Advertisement -

Metro In Bihar: करीब 19,500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

करीब 19,500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस मेगा प्रोजेक्ट में दो मुख्य कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं:

- Advertisement -
  • ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर: 16.94 किमी

  • नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर: 14.45 किमी

यह भी पढ़ें:  मनेर मुठभेड़ की 3 लाशें और पटना पुलिस की 'धमकी' से मचा हड़कंप! 'शव नहीं लादा तो तुम्हें भी पीछे बिठा देंगे', एंबुलेंस चालकों का बड़ा खुलासा | युवक की पिटाई

यानि कुल 34.39 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो दौड़ेगी। पहले चरण में 26 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 13 अंडरग्राउंड और 13 एलिवेटेड होंगे। फिलहाल, 6 स्टेशनों पर ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।

शुरुआती किराया 10 से 60 रुपये के बीच

पटना मेट्रो का किराया 10 से 60 रुपये के बीच तय किया गया है। इसमें कम दूरी के लिए कम किराया और लंबी दूरी के लिए ज्यादा किफायती दरें होंगी। शुरुआत में:

  • तीन कोच वाली मेट्रो चलेगी

  • एक कोच में लगभग 150 यात्री बैठ सकेंगे

  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर कोचों की संख्या 8 तक बढ़ाई जा सकेगी

यह भी पढ़ें:  छोटे सरकार का 'दोस्ती' वाला सफर: 400 KM दूर दोस्त के बेटे की शादी में पहुंचे अनंत सिंह, रास्ते में लगा काफिला!

फेयर फिक्सेशन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर अंतिम किराया तय किया जाएगा।

हाइटेक सुविधाओं से लैस होगी Patna Metro

पटना मेट्रो को यात्रियों की सहूलियत के लिए अत्याधुनिक तकनीक से सजाया जा रहा है:

  • एयर कंडीशनिंग (Air Conditioning)

  • CCTV निगरानी

  • वाई-फाई (Wi-Fi) सुविधा

  • चार्जिंग पॉइंट्स (Charging Points)

  • मोबाइल ऐप से रूट जानकारी और टिकट बुकिंग की सुविधा

  • स्टेशनों पर फूड कोर्ट, शॉपिंग ज़ोन और पार्किंग स्पेस

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics | पटना में सियासी पारा हाई! काम्या मिश्रा JDU में? तेजस्वी की नई चमचमाती कार ने मचाया तहलका

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के अनुसार, पटना मेट्रो में दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

कब आएंगे मेट्रो कोच?

  • पहला मेट्रो कोच अगले महीने महाराष्ट्र से पटना पहुंचेगा।

  • दूसरा कोच बेंगलुरु में तैयार हो रहा है, और निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है।

महत्वपूर्ण बातें संक्षेप में:

  • शुभारंभ: 15 अगस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा

  • पहला चरण: मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल

  • कुल लागत: 19,500 करोड़ रुपये

  • कोरिडोर: ईस्ट-वेस्ट और नॉर्थ-साउथ

  • स्टेशनों की संख्या: 26

  • किराया: 10 से 60 रुपये

पटना वासियों के लिए ऐतिहासिक पल

पटना मेट्रो के शुरू होने से सिर्फ यातायात नहीं सुधरेगा, बल्कि पटना के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। इससे पटना एक स्मार्ट सिटी (Smart City) के सपने के और करीब पहुंचेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Akasa Flight दरभंगा से अब मुंबई जाना हुआ आसान! अकासा एयर की नई उड़ान से छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा सुपरफास्ट

Darbhanga Akasa Flight: दरभंगा से नवी मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है। यह नई उड़ान दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ#DarbhangaFlight,#AkasaAir,#BiharNews

Bihar Cricket | 15 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! बिहार की सीनियर टीम का बना कप्तान, कोच भी हैरान

Bihar Cricket: महज 15 साल की उम्र में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। मुख्य कोच मनीष ओझा ने इसे 'बड़ा रिकॉर्ड' और बिहार क्र#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#SyedMushtaqAliT20

Bihar Politics | पटना में सियासी पारा हाई! काम्या मिश्रा JDU में? तेजस्वी की नई चमचमाती कार ने मचाया तहलका

Bihar Politics: पटना में काम्या मिश्रा के JDU में शामिल होने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं, तेजस्वी यादव की महंगी इलेक्ट्रिक कार का वीडियो वायरल होने स#BiharPolitics,#KamyaMishra,#TejashwiYadav

बिहार का मौसम: सुबह की ठंड, दिन की धूप! अगले 7 दिन तक कोई बारिश नहीं, जानें आपके जिले का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक सामान्य रहेगा। सुबह कोहरा और हल्की ठंड, जबकि दिन में तेज धूप खिलेगी। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई चेतावनी जा#BiharWeather,#WeatherForecast,#BiharNews