spot_img

विधानसभा में भाजपा के मंत्री और विधायकों ने मिलकर मुकेश सहनी को लताड़ा, कहां इस्तीफा दीजिए…नैतिकता का पाठ मत पढ़ाइए

spot_img
- Advertisement -
मुख्य बातें
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को अपशब्द कहने वाले नैतिकता की बात न करें : शाहनवाज हुसैन,
मुकेश सहनी पर भाजपा का पलटवार,उत्तर प्रदेश चुनाव का परिणाम सभी पार्टियों के लिए जवाब

बिहार विधानसभा में गुरुवार को मुकेश सहनी की पार्टी से भाजपा में गए विधायकों का मामला गरमाया रहा। भाजपा के विधायक मुकेश सहनी से इस्तीफा मांग रहे हैं। मुकेश सहनी की नैतिकता वाले बयान पर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा रहने के बाद भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को अपशब्द कह सकता है, वो हमारे लिए कुछ भी कह सकता है। नैतिकता सभी के लिए होती है। सिर्फ एक के लिए नहीं होती है। सहनी ने भाजपा के नैतिकता को लेकर सवाल उठाया था।

- Advertisement -

उद्योग मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम उन सभी लोगों के लिए जवाब है जो लगातार हमारे नेतृत्व का अपमान कर रहे थे। इसलिए उनके तीनों विधायकों ने वीआईपी को छोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा डीएनए तो भाजपा का है। अब भाजपा नम्बर एक की पार्टी है। बोचहां की सीट पर भी शाहनवाज हुसैन ने जीत का दावा किया।

- Advertisement -

राजद ने कहा, भाजपा की नियति दूसरे दलों को मिलाओ

- Advertisement -

दूसरी ओर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि भाजपा की यह नियति ही रही है कि छोटे दलों को तोड़ो और अपने में मिलाओ। मुकेश सहनी से भी कुछ गलतियां हुई है। उन गलतियों को उनसे सबक लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि आगे उनको क्या करना है। अब यह सोचना ज्यादा जरूरी है। भाजपा की ओर से इस्तीफे की मांग पर राजद विधायन ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। यह फैसला तो मुख्यमंत्री को ही लेना है।

राजद विधायक मुकेश रौशन ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के तीनों विधायक का भाजपा में विलय के बाद कहा कि यह लोग जोड़तोड़ की राजनीति करते हैं। पिछली बार मुकेश सहनी ने कहा था कि तेजस्वी यादव ने पीठ में खंजर घोंपा था।

अब क्या भाजपा वाले ने भाला घोंपा तो दर्द नहीं हो रहा है। मुकेश सहनी की कोई उपयोगिता रही नहीं, उनका रिचार्ज खत्म हो गया। हमको तो लगता है अब नीतीश कुमार को भी पद से हटाने के लिए भाजपा के लोग लगे हुए हैं और अगला निशाना नीतीश कुमार ही है।

इससे पहले सदन के बाहर भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने नैतिकता के आधार पर मुकेश सहनी से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। हरिभूषण ठाकुर बचोल ने जदयू पर भी प्रहार करते हुए कहा कि बेगूसराय में जनता दल यू के द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया गया, जो बहुत गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पुतला दहन किया है, उनकी बुद्धि पर तरस आती है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार की बेटियों को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपये, ऐसे उठाएं लाभ
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion