back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

तो अब विधानसभा नहीं जाएंगें तेजस्वी, हो गया बवाल, मंत्री श्रवण कुमार और नेता प्रतिपक्ष जमकर भिड़े, इस्तीफे पर अड़े, किया बायकाट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार विधानसभा में गुरुवार को मंत्री मनरेगा में रोजगार देने के आंकड़ों के मामले में मंत्री श्रवण कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में भिड़ंत हो गई। श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव के बारे में कहा कि उन्होंने सदन को गुमराह किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद सदन में बवाल हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि तेजस्वी यादव ने मंत्री के इस्तीफे तक सदन में नहीं आने की घोषणा कर दी और वाकआउट कर गए। इसके बाद सरकार झुकी। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक बुलाई और बीच का रास्ता निकाला।

- Advertisement -

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सदन में
कहा कि सरकार और नेता प्रतिपक्ष दोनों का आंकड़ा सही था। हमने जो कुछ कहा वह किसी की भावना को आहत करने की नहीं थी। श्रवण कुमार ने सीधे तौर पर नहीं, बल्कि अपरोक्ष रूप से खेद जताया। इसके बाद तेजस्वी यादव विस में आये और कहा कि मंत्री ने स्वीकार किया है कि हमारा आंकड़ा सही था। वे जरा एक बार वेबसाइट के बारे में बता दें । इस पर स्पीकर ने कहा कि हां वो वेबसाइट ग्रामीण विकास मंत्रालय का था। इस संबंध में अधिकारियों को जांच के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें:  Indian Railways News: सुपरफास्ट का 'ढोंग' खत्म, रेलवे ने 77 ट्रेनों से हटाया टैग, अब नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क!

जानकारी के अनुसार, बुधवार को मनरेगा के तहत रोजगार देने का मुद्दा सदन में उठा था। विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने इस संबंध में विस में जवाब दिया था। तेजस्वी यादव ने जवाब को गलत बताया था। अगले दिन यानी आज गुरुवार को मंत्री श्रवण कुमार जानकारी लेकर आये थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने हमें गलत जानकारी देने की बात कही थी लेकिन वे खुद गलत हैं। हम आंकड़ा लेकर आये हैं।

इस पर तेजस्वी यादव ने प्रतिकार किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम जानते हैं कि कल आपको कहां से क्लास लगी है। आपको कहां से पढ़ाकर भेजा गया है। यह कहते ही मंत्री श्रवण कुमार आग बबूला हो गए। दोनों में खूब वाद-विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि तेजस्वी यादव ने ऐलान कर दिया कि जब तक मंत्री माफी नहीं मानेंगे तब तक वे सदन में नहीं आयेंगे। यह कहकर वे और उनके विधायक सदन से निकल गए।

तेजस्वी यादव की गंभीर टिप्पणी के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम कर्पूरी ठाकुर के चेला हैं। हमें कोई गाइड नहीं कर सकता। आपके जैसे हम सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं। इस दौरान दोनों में खूब बकझक हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने सदन में कहा कि मनरेगा को लेकर सदन में हमने जो जानकारी दी है वो पूरी तरह से सही है।

तेजस्वी यादव ने फर्जी वेबसाइट का डेटा लेकर सदन को गुमराह किया है। इस पर तेजस्वी यादव ने सदन में ही दिखाया कि देखिए इस वेबसाइट पर यह रिकार्ड है। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि मेरा वेबसाइट सही है। इस दौरान भारी हंगामा हुआ। तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्री ने सदन में मेरा अपमान किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें