Missing Children Bihar: बिहार में अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि पिछले एक महीने में राज्य से 8 हजार से ज्यादा बच्चे लापता हो गए हैं, जिनमें अधिकांश लड़कियां हैं। तेजस्वी ने अपने ‘X’ पोस्ट के जरिए सरकार से कई गंभीर सवाल पूछे हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ के जरिए बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाते रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर राज्य में लापता हो रहे बच्चों के गंभीर मसले पर सरकार को घेरा है। राजद विधायक ने दावा किया है कि बीते एक महीने में बिहार से 8,681 बच्चे गायब हो गए हैं, जिनमें से 85% लड़कियां हैं। उन्होंने सीधे-सीधे सम्राट चौधरी सरकार से इस पर जवाब मांगा है। तेजस्वी यादव ने अपने ‘X’ पोस्ट में लिखा, ‘अपराधियों के सम्राट जवाब दें कि पिछले 1 महीने में ही बिहार से 8 हजार 681 बच्चे, जिसमें 85 फीसद लड़कियां हैं, गायब क्यों हुए? आज समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि डायलॉग बाजी से ही बिहार संभालने की गलतफहमी पाले बैठे ‘बयान बहादुर’ की सरकार में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि इतने बच्चे लापता हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
Missing Children Bihar: 8 हजार से अधिक बच्चे लापता!
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि केवल बच्चों के गायब होने की घटना ही नहीं, बल्कि राज्य में प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं घट रही हैं। घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। चंद दिनों में 75 से अधिक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। स्वर्णकारों के साथ दिनदहाड़े लूट की घटनाएँ होती हैं। हर जिले में हर दिन हत्या, लूट और चोरी की वारदात हो रही है। इस सब के बावजूद मुख्यमंत्री ‘AI तकनीकयुक्त कैमरा’ का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आर्टिफिशियल बातें करने वाले आर्टिफिशियल CM’ को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की।
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का वार
तेजस्वी ने NDA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले रेप पीड़िता नीट छात्रा की हत्या और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आई नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, बिहार में “अपराधियों के सम्राट रूप धारण करने का प्रमाण है।” उन्होंने बताया कि बिहार के अलग-अलग जिलों की छात्राएं पटना में रहकर पढ़ाई करती हैं, लेकिन NDA राज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बेहद चिंताजनक है। ‘NAARI 2025’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर है। पाताल से अपराधियों को ढूँढ़ने का दावा कर डायलॉग बांचने वाले कृत्रिम तरीके से नॉमिनेटेड मुख्यमंत्री बने “अपराधियों के सम्राट” की सरकार में पुलिस और कानून व्यवस्था का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
‘बयान बहादुर’ सरकार पर तीखे आरोप
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़, रीलबाजी से फुर्सत निकालकर बिहार की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे। Missing Children Bihar और राज्य की समग्र सुरक्षा स्थिति पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







