spot_img

6:58 बजे सायरन बजा – खतरे का संकेत! 7 बजे कटी बिजली – इलाका अंधेरे में…और क्यों डरी पुलिस?

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – जानिए बिहार की हर बड़ी खबर, सबसे तेज़!

spot_img
- Advertisement -

6:58 बजे बजा सायरन। 10 मिनट का ब्लैकआउट।ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पूरी तरह अलर्ट पर – बिहार के 6 जिलों में रात का अंधेरा छाया गया। 6:58 बजे सायरन बजा – खतरे का संकेत। 7 बजे बिजली कटी – पूरा इलाका अंधेरे में डूबा। कटिहार, पूर्णिया, पटना, अररिया, किशनगंज, बेगूसराय में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल। बचाव टीम, फायर ब्रिगेड, अस्पताल पूरी तैयारी में रहे। महावीर मंदिर में सुरक्षा के चलते एंट्री बंद।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

लेकिन डरने लगी पुलिस…वजह समस्तीपुर 

लेकिन डरने लगी बिहार पुलिस। खासकर इन छह जिलों की पुलिस। वजह थी बड़ी लूट, डकैती की आशंका। बिहार पुलिस को शक और डर था कि कहीं अपराधी इस दौरान बड़े प्रतिष्ठान को अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम ना दे दे। वजह यह, आज ही सुबह करीब ग्यारह बजे समस्तीपुर में करोड़ों की लूट को अपराध्शियों ने महाराष्ट्र बैंक में अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शहाबुद्दीन के पोते संग लालू यादव की तस्वीर वायरल! क्या खत्म हो गई 'पुरानी तल्खी'?

भारत-पाक तनाव के बीच बिहार के 6 जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में अलर्ट

पटना, 30 अप्रैल 2025 – भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देशभर में हवाई हमले की आशंका को देखते हुए मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया गया। बिहार के 6 प्रमुख जिलों – पटना, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय में ब्लैकआउट और सुरक्षा रिहर्सल सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में फिर होगा 'खेला'! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के इस बयान से मच गई खलबली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट पर भारत

  • भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 9 ठिकाने तबाह किए गए। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद की गई है।

6:58 बजे बजा सायरन, 10 मिनट का ब्लैकआउट

  • शाम 6:58 बजे सभी छह जिलों में सायरन बजा। 7:00 बजे से 7:10 बजे तक बिजली पूरी तरह काट दी गई। यह ब्लैकआउट अभ्यास का हिस्सा था। लोगों से इन्वर्टर और वाहन की लाइट भी बंद रखने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Legislature Session |बिहार में 5 दिन होगी सियासी हलचल! विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू, बड़े फैसले संभव | पढ़िए - सत्र का मुख्य एजेंडा

पटना में महावीर मंदिर बंद, बढ़ाई गई सुरक्षा

  • महावीर मंदिर की लाइटें पहले ही बंद कर दी गई थीं। 7:30 बजे तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगाई गई। परिसर में विशेष सुरक्षा उपाय किए गए।

कटिहार और बेगूसराय में विशेष आपदा अभ्यास

  • कटिहार में पुलिस वाहन सड़कों पर घूमकर ब्लैकआउट की घोषणा कर रहे थे।बेगूसराय में सदर अस्पताल और इंजीनियरिंग कॉलेज में नागरिकों को युद्ध के समय आपात बचाव प्रशिक्षण दिया गया।

बेगूसराय रहा 10 मिनट तक अंधेरे में

  • औद्योगिक शहर बेगूसराय में सायरन बजते ही शहर की बिजली काट दी गई। लोगों ने स्वेच्छा से इन्वर्टर की लाइट बंद की और वाहनों को रोककर हेडलाइट बंद करवाई गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जहानाबाद में सड़क पर मौत: हार्वेस्टर से टकराई छात्रों की ऑटो, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत, 8 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Jahanabad Accident: जहानाबाद-गया बॉर्डर पर हुए भीषण सड़क हादसे में हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की जान चली गई. 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो को पटना रेफर क#JahanabadAccident,#BiharNews,#RoadSafety

बिहार में दीपावली-छठ पर नहीं कटेगी बिजली! 10,599 घाटों पर अब 24 घंटे निगरानी

Bihar Chhath Electricity: बिहार में दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। ऊर्जा विभाग ने राज्यभर के 10,599 छठ घाटों पर 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता#BiharChhath,#DiwaliPower,#BiharElectricity

Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 25 वर्षीय पंकज यादव को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज से ट्रैक्टर की#DarbhangaNews,#BiharAccident,#RoadSafety

Darbhanga News दरभंगा में दीवाली-छठ पर आग का खतरा? फायर ब्रिगेड ने की ये बड़ी तैयारी| आप भी जानें | अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी...

Darbhanga Fire Safety: दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर दरभंगा अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। 110 कर्मियों और 21 गाड़ियों के साथ विभाग ने आग से बचाव के लिए खास तैयारी की है। जानिए#DarbhangaNews,#FireSafety,#DiwaliChhath