spot_img

Bihar का वो गैंगस्टर, जिसको पकड़ने के लिए 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 डीएसपी – एसटीफ तैनात, लेकिन… हाथ अब भी खाली, जानिए क्या है बड़ा मामला

spot_img
- Advertisement -

बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात सोनू सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 24 मई को हुई गोलीबारी के बाद से फरार इस अपराधी की तलाश में आठ जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। अब एसटीएफ भी उसकी धरपकड़ में जुट गई है।

- Advertisement -

24 मई को पंचमहला थाने के नौरंगा जलालपुर गांव में हुई गोलीबारी के बाद सोनू सिंह फरार है। इस मामले में जलालपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह के बयान पर सोनू सिंह, उसके पिता प्रमोद सिंह और सौरव सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद से ही सोनू की गिरफ्तारी के लिए छपरा, सीवान, मोतिहारी, कटिहार, गया, गोपालगंज, समस्तीपुर और बेगूसराय सहित कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बिहार से बाहर जा सकता है, इसलिए सीमावर्ती इलाकों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। गांव के कुछ लोगों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला और क्यों है सोनू फरार?

ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि सोनू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है। रविवार देर रात भी कई जिलों में दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर है। उन्होंने जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया। तीन डीएसपी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें और एसटीएफ की एक टीम उसकी तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार को मिली गेमचेंजर सौगात! बरियारपुर में 62 करोड़ से लगेगी नई पीईबी फैब्रिकेशन यूनिट, 400 को मिलेगा रोजगार

मोकामा गैंगस्टर: 18 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय सोनू-मोनू

सोनू सिंह और उसका भाई मोनू सिंह पिछले 18 सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं। शुरुआत में छोटी-मोटी वारदातों को अंजाम देने के कारण वे पुलिस की सीधी नजर में नहीं आए थे। हालांकि, उनकी पहली प्राथमिकी वर्ष 2009 में मोकामा रेल थाने में लूट के मामले में दर्ज की गई थी। इसके बाद लखीसराय में भी उन्होंने कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। धीरे-धीरे इनके अपराध और आतंक का दायरा बढ़ता गया, जिससे बिहार अपराध के नक्शे पर इनका नाम उभर आया। इस मोकामा गैंगस्टर जोड़ी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

30 से अधिक मामलों में वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सोनू और मोनू पर विभिन्न थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में दोनों भाई एक साथ नामजद हैं। बेगूसराय के कई थानों में इनके खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज है। इनके खिलाफ बेगूसराय के तेघड़ा, पटना के बाढ़, मोकामा, खुसरूपुर, कंकड़बाग, हाथीदह, पचमहला और लखीसराय के बड़हिया व हलसी सहित अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में इन्होंने मनरेगा के एक अधिकारी का अपहरण कर लिया था, जिसे तेघड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सकुशल बरामद कर लिया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur storm: भागलपुर में 110 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, ब्लैक आउट-रेल सेवा ठप, जानिए ताजा हाल

Bhagalpur storm: भागलपुर में मंगलवार की रात ऐसी तबाही मची कि लोग सहम गए। रात 11.30 बजे के करीब आई भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया।

South Bihar Power Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से मिलेंगी सभी सेवाएं, जानिए काम की ख़बर

South Bihar Power Update: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली बिल

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म

Aurangabad Bridge औरंगाबाद ब्रिज में दरार: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश – के बीच कनेक्टिविटी पर संकट, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक,...

Aurangabad Bridge: बिहार के औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-139 (पुराना एनएच-98) पर स्थित बतानी पुल में आई दरार ने तीन राज्यों - बिहार, झारखंड और उत्