back to top
9 नवम्बर, 2024
spot_img

BiharWeather Update: आया मानसून झूम के…Bihar Border पर स्वागत करो हमारा!@बस 48 घंटे बाद…तेरे घर पर बरसेंगे

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

अब नहीं तपेगा बिहार! 48 घंटे में होगी झमाझम बारिश की एंट्री – मौसम विभाग की बड़ी घोषणा। गर्मी से मिलेगी राहत! बिहार में 16 जून से टूटेगा बादलों का कहर – यलो अलर्ट जारी। बिहार में आज से मौसम बदलने वाला है! जानिए कहां-कहां होगी पहली मानसूनी बारिश।@पटना,देशज टाइम्स।

Bihar Monsoon : इंतजार खत्म! मानसून पहुंचा बिहार बॉर्डर तक! 

मानसून पहुंचा बिहार बॉर्डर तक! दो दिन में रिमझिम बारिश से भीगेगा पूरा प्रदेश। गर्मी से राहत की खबर! बिहार में अब शुरू होगा मानसून का धमाका – IMD ने किया ऐलान। बिहार में 40 डिग्री से ऊपर तापमान! लेकिन राहत करीब – जानिए कब बरसेगा पानी। लू से जले बिहार के 8 जिले! अब मानसून देगा राहत – IMD की 14 जून के लिए चेतावनी।

Bihar Monsoon : इंतजार खत्म! बिहार में 48 घंटे बाद आ रहा मानसून, मौसम विभाग ने दी राहत की खबर

पटना। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) पटना के अनुसार, अगले 48 घंटे के भीतर बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) के प्रवेश की संभावना है। 16 जून के बाद पूरे राज्य में झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।

Bihar Monsoon : सोमवार से रिमझिम, फिर तेज बारिश

सोमवार से बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है। अगले कुछ दिनों में यह बारिश तेज रफ्तार पकड़ सकती है, जिससे पूरे राज्य में मौसम सुहाना हो जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 13 से 15 जून तक आमतौर पर मानसून बिहार में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार 16 जून तक देरी है।

Bihar Monsoon : अब भी लू का अलर्ट, 4 जिलों में येलो चेतावनी

शनिवार को रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर में लू (Heatwave) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से दोपहर में धूप और गर्म हवाओं से बचने की अपील की है।

Bihar Monsoon : तापमान की स्थिति: डेहरी सबसे गर्म, बांका सबसे ठंडा

बिहार के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। डेहरी सबसे गर्म रहा जहां तापमान 42.2°C पहुंच गया। वहीं, बांका में सबसे कम तापमान 26.4°C दर्ज हुआ।

Bihar Monsoon :14 जून को 19 जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान

रविवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। 14 जून को 19 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका है। राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फिलहाल कहां है मानसून?

दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उत्तरी हिस्सों में अटका हुआ है। अगले दो दिनों में यह विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के हिस्सों में प्रवेश करेगा।इसके बाद यह धीरे-धीरे बिहार की ओर बढ़ेगा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक...

Darbhanga Election — BJP ने RJD कार्यकर्ताओं के बूथ लूट के आरोप को बताया ‘निराधार’, कहा- बोगस वोटिंग की शिकायत पर पहुंचा था प्रशासन

प्रभाष रंजन, दरभंगा। विधानसभा चुनाव के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बूथ लूट और...

Bodh Gaya एशियन कांग्रेस का आगाज़: डॉ. नीलम मोहन बोलीं- भारत कुपोषण और डायबिटीज के दोराहे पर, बच्चों को सिर्फ ‘लाइव’ नहीं ‘थ्राइव’ कराना...

प्रभास रंजन, बोधगया | बोधगया में आईएपी के कम्यूनिटी पेडियाट्रिक्स के प्रथम एशियन कांग्रेस...

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा;...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें