अक्टूबर तक एक्टिव रहेगा मॉनसून! बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है। जहां, नवरात्रि में भी राहत नहीं मिलेंगी! बिहार में फिर बरसेंगे बादल, जानें कब तक। क्योंकि, पटना-गया समेत 19 जिलों में आज से बारिश का सुखद संयोग बन रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।@पटना,देशज टाइम्स।
Monsoon Update: झमाझम बारिश…ऐसा बिहार में अक्टूबर तक बना रहेगा मॉनसूनी असर
जानकारी के अनुसार, बिहार में मानसून की वजह बंगाल की खाड़ी से उठा लो-प्रेशर है! यह बिहार का मौसम बदलेगा, तेज हवाओं का अलर्ट इसी वजह से है। हालांकि, कभी धूप, कभी झमाझम बारिश…ऐसा बिहार में अक्टूबर तक बना रहेगा मॉनसूनी असर। 24 से 48 घंटे तक भारी बारिश और बिजली गिरने के खतरे अभी अभी मौसम विभाग की चेतावनी सामने आई है।
Monsoon Update: 50 KM/H तक हवा असर, आगामी 2 अक्टूबर तक बिहार में बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 अक्टूबर तक बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा। किन इन जिलों में ज्यादा असर होगा, इसकी पड़ताल हम खबर में आगे करेंगे। वैसे, इस दौरान 50 KM/H तक हवा चलेंगी। कई जिलों में गरज-तड़प के साथ बारिश का अलर्ट रहेगा। वैसे, बिहार में अब तक 29% कम बारिश दर्ज की गई है। फिर भी अक्टूबर तक रहेगा मॉनसून का असर। साफ शब्दों में कहें तो दक्षिण बिहार में होगी Moderate Rain, उत्तर बिहार में सिर्फ बूंदाबांदी की संभावना है।
Monsoon Update: अक्टूबर तक बिहार में रहेगा असर, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट
पटना, देशज टाइम्स: वैसे तो अब लोग रजाई निकालने की तैयारी कर रहे हैं। वजह यह है कि कमोबेश पूरे भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी (Monsoon Retreat) शुरू हो चुकी है, लेकिन कोलकाता की तेज बारिश के बीच बिहार में इसका असर अब भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में अक्टूबर के मध्य तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।
मौसम का वर्तमान हाल
शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पटना और गया समेत दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तर बिहार में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में जमुई में बारिश दर्ज हुई, जबकि पटना और सुपौल में धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। नालंदा सहित कई जिलों में धूप और उमस बनी रही।
येलो अलर्ट और जिलों में पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना, गया समेत दक्षिण बिहार के 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अंदेशा है। श्रद्धालुओं और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिनवार अनुमान
27 सितंबर: राज्य के मध्य और पूर्वी भागों में गरज/बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटे की हवाएं। 28 सितंबर: अधिकांश जिलों में गरज-बरसात और तेज हवाएं। 29 सितंबर: किशनगंज, नवादा, बांका और कटिहार में भारी वर्षा की संभावना। 30 सितंबर: मध्य और पूर्वी बिहार में गरज-बारिश और तेज हवाएं। 01 अक्टूबर: राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटे की हवाएं।
बंगाल की खाड़ी से उठी लहर
बिहार के बिगड़े मौसम की वजह बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया है। इसका असर राज्यभर में दिखाई दे रहा है। अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी रहेगी।
बारिश का आंकड़ा
बिहार में अब तक 29% कम बारिश दर्ज की गई है। तुलना करें तो 2024 में यह कमी 19% और 2023 में 23% रही थी। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में 65 mm तक की Moderate Rain होने की संभावना है। उत्तरी बिहार में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
नवरात्रि पर असर
नवरात्रि के बीच मौसम करवट ले चुका है। कभी झमाझम बारिश, कभी तेज धूप और बीच-बीच में उमस भरी हवाएं—लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही।