back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

भाजपा,जदयू,लोजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, NDA बरकरार,मखाना उद्योग, मधुबनी पेंटिंग को बढ़ावा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

 बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष ने किया संबोधित,– लोजपा के अकेले चुनाव लड़ने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया विराम,– कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे,– लॉकडाउन खत्म होने के बाद बिहार आएंगे भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पटना,देशज न्यूज। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक के दूसरे दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में एनडीए को लेकर भी अपनी बातें स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी और हम जीतेंगे।

- Advertisement -

 

हमें न केवल भाजपा में, बल्कि अपने गठबंधन सहयोगियों में भी मूल्य जोड़ना होगा। उन्होंने एक बार फिर दुहराया कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। नड्डा ने गठबंधन पर कहा कि बिहार में जनता ने हमेशा एनडीए पर भरोसा किया है।

 

पिछली बार की तरह आगामी विधान सभा चुनाव भी भाजपा, जदयू और लोजपा एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। भाजपा के कार्यकर्ता केवल अपनी सीटों पर नहीं, बल्कि हर बूथ पर मजबूती से तैयारी करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि वो बिहार में लॉकडाउन खत्म होने के बाद आने वाले हैं।

साल के अंत होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अकेले चुनाव लड़ने के कयास पर विराम लग गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन बातों को सिरे से नकार दिया।

 

हाल के दिनों में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में खींचतान बढ़ गई थी। यहां तक कि लोजपा और जदयू के कई नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे।NDA intact, Bjp LJP, JDU will fight assembly elections toge.

डोर टू डोर कैंपेन को प्रमुख जरिया बनाने की कही बात

यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express सहित अमृत भारत ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लागू, यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट

चुनाव कैंपेन के तरीके का जिक्र करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डोर-टू-डोर कैंपेन सबसे बढिया जरिया होता है। इसलिए उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को लोगों तक इसी माध्यम से जाने की सलाह दी। जिस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण का भी जिक्र किया और कहा कि कोरोना इस साल खत्म नहीं होने वाला है। बाढ़ की अलग समस्या सामने है जिसमें चुनाव भी होना है। हमें अपनी जान बचाते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनका के बीच जाना है।NDA intact, Bjp LJP, JDU will fight assembly elections toge.

देश की राजनीति में बिहार का विशेष स्थान, हमेशा नेतृत्व किया

नड्डा ने कहा, हम सब जानते हैं कि देश की राजनीति में बिहार ने हमेशा एक विशेष स्थान रखा है। चाहे वो राजनीतिक विषय हो, सामाजिक हो या सांस्कृतिक पक्ष हो, हर क्षेत्र में बिहार ने नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा है। चंपारण सत्याग्रह, नवनिर्माण आंदोलन या जयप्रकाश नारायण को हम याद करें, तो हमें पता लगता है जब सभी ने समझौता कर लिया था, तब बिहार ने नेतृत्व दिया है।

बहुत अच्छा काम कर रहा बिहार, सरकार को बधाई
नड्डा ने बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के समक्ष कोरोना वायरस पर भी चर्चा की। कहा, कोरोना ऐसी बीमारी है जिसको भूतकाल में किसी ने नहीं देखा था। विकसित से विकासशील देशों ने भी कोरोना संकट में खुद को असहाय समझा। ऐसे समय में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि जान है, तो जहान है। 130 करोड़ देशवासियों को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने समय पर लॉकडाउन का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें:  Patna NEET Case: शंभू गर्ल्स हॉस्टल में CBI का छापा, छात्रा के कमरे से मिले अहम सुराग!

 

उन्होंने कहा कि बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। 10 करोड़ डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग बिहार में की गई है। राज्य में 35 हजार से बढ़कर आज 1 लाख टेस्ट हो रहे हैं। इसके लिए मैं बिहार सरकार को बधाई देता हूं। नड्डा ने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि बिहार ने कोविड संकट, चाहे बिजली गिरने से लोग हताहत हुए वो संकट हो और बाढ़ राहत के कार्यों में आप सब लोगों ने बहुत अच्छा कार्य किया। लगभग 20 लाख प्रवासी श्रमिकों को आपने 203 करोड़ रुपये की राहत पहुंचायी है। इसी तरीके से किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए लगभग 12.35 लाख किसानों को आपने 417 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।NDA intact, Bjp LJP, JDU will fight assembly elections toge.

विपक्ष एक खत्म हुई फोर्स मात्र
नड्डा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष केवल बिहार में ही नहीं, बल्कि हर जगह अब एक खत्म हुई फोर्स मात्र है। जिसके पास न विचार हैं, न दृष्टि है और न ही सेवा भाव।। उन्होंने विपक्ष पर हल्की राजनीति करने का आरोप लगाया।NDA intact, Bjp LJP, JDU will fight assembly elections toge.

आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयासगिनाई उपलब्धियां
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया। 3 लाख करोड़ रुपये एमएसएमई सेक्टर को दिया गया, इसमें से 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा वितरित भी कर दिए गए हैं। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं।NDA intact, Bjp LJP, JDU will fight assembly elections toge.

यह भी पढ़ें:  Bihar Investment: एमनेस्टी और एग्जिट पॉलिसी से खुला ₹800 करोड़ निवेश का रास्ता!

 

उन्होंने कहा कि लगभग 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान और रियायती क्रेडिट देना सरकार ने तय किया है। इसके लिए किसानों को प्रेरित करना भी हमारा ही काम है।

मखाना उद्योग, भागलपुर सिल्क और मधुबनी पेंटिंग को आगे बढ़ाना है
नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल की बात की है। बिहार में हमें मखाना उद्योग को आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही मधुबनी पेंटिंग और भागलपुर के सिल्क उद्योग को भी हमें आगे बढ़ाना है। मुजफ्फरपुर की लीची, मधुबनी का शहद, इन सबको हमें आत्मनिर्भर भारत के तहत आगे बढ़ाना है। इससे बिहार आर्थिक आत्मनिर्भर बनेगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषता को समझें कार्यकर्ता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज हम बड़े गौरव के साथ कह सकते हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजाद भारत में, आजाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी है। इस पॉलिसी की विशेषता को सभी कार्यकर्ता समझें, इसके बुनियादी ढांचे को समझें। 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री ने डिजिटल हेल्थ केयर की बात की है। देश में आप कहीं भी चले जाएं, आपके डिजिटल हेल्थ कार्ड में आपके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी होगी। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आएगी।NDA intact, Bjp LJP, JDU will fight assembly elections toge.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन Aaj...

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें