back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

North+ South= सरपट Bihar | मधुबनी–बेगूसराय–अररिया समेत उत्तर से जुड़ेगा दक्षिण, 8.15 KM लंबा – सफर होगा 150 किमी छोटा, पढ़िए ₹1871 करोड़ का Modern Extra-Dose Bridge का चमत्कार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार का नया Modern Extra-Dose Bridge चमत्कार! 8.15 KM लंबा गंगा पुल खोलेगा विकास के नए दरवाज़े। ₹1871 करोड़ से बना बिहार का सबसे आधुनिक पुल, अब मधुबनी–बेगूसराय–अररिया तक सफर होगा आसान। बिहार को मिली नई पहचान! गंगा नदी पर 8.15 KM लंबा 6-लेन पुल तैयार – सफर होगा 150 किमी छोटा।@पटना, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

गंगा पर नया 6 लेन पुल तैयार, गांधी सेतु की झंझट खत्म! 

गांधी सेतु की झंझट खत्म! उत्तर–दक्षिण बिहार के बीच 150 किमी दूरी घटाने वाला पुल बनकर तैयार। सड़क पर दौड़ेगी रफ्तार! उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार की दूरी पलक झपकते होगी पूरी। गांधी सेतु का बोझ अब आधा! नए 6-लेन गंगा पुल से भारी वाहनों को मिली राहत। धार्मिक स्थलों से सीधे कनेक्शन तक! सिमरिया धाम पहुंचना अब और तेज़ – जानिए कैसे@पटना, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

अब उत्तर और दक्षिण बिहार की दूरी होगी 150 किमी कम

मधुबनी /बेगूसराय / मोकामा /पटना/ देशज टाइम्स । बिहार अब रफ्तार से दौड़ेगा। गंगा नदी पर बना 8.15 किलोमीटर लंबा 6-लेन पुल पूरा हो चुका है। करीब ₹1871 करोड़ की लागत से तैयार यह परियोजना उत्तर और दक्षिण बिहार को पहले से कहीं तेज़ और सुगम तरीके से जोड़ेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Indian Railways News: सुपरफास्ट का 'ढोंग' खत्म, रेलवे ने 77 ट्रेनों से हटाया टैग, अब नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क!

यात्रा में भारी बचत…यहां पहुंचना-आना होगा आसान

अब तक भारी वाहनों को पटना के गांधी सेतु से होकर गुजरना पड़ता था। नए पुल से लगभग 150 किमी की दूरी कम हो जाएगी। उत्तर बिहार में खासकर बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, अररिया से दक्षिण बिहार के शेखपुरा, नवादा, लखीसराय की यात्रा तेज़ और आसान होगी।

आर्थिक विकास को बढ़ावा, सिमरिया का रास्ता जल्द

यह पुल औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगा। सामान की ढुलाई में समय और लागत दोनों कम होंगे। सिमरिया धाम जैसे धार्मिक स्थलों तक सीधी और तेज़ पहुंच मिलेगी।

पुल की खासियतें, आधुनिक एक्स्ट्रा-डोज ब्रिज डिज़ाइन

लंबाई: 8.15 किलोमीटर। कुल लागत: ₹1871 करोड़। निर्माण एजेंसी: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)। तकनीक: आधुनिक एक्स्ट्रा-डोज ब्रिज डिज़ाइन। स्थिति: कार्य पूर्ण।

राजेंद्र सेतु का विकल्प, नया पुल भारी व्यावसायिक वाहनों 

यह पुल पुराने राजेन्द्र सेतु के समानांतर बनाया गया है। पहले राजेन्द्र सेतु रेल-सह-सड़क पुल था, जिस पर दबाव अधिक था। नया पुल भारी व्यावसायिक वाहनों और बड़े यातायात को संभालने में सक्षम है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नव्या नवेली नंदा: ट्रोलर्स पर बरसीं अमिताभ की नातिन, बताया सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें क्यों नहीं करतीं शेयर!

Navya Naveli Nanda News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन हमेशा से लाइमलाइट...

भारत में लॉन्च हुई नई Volkswagen Tayron: प्रीमियम सेगमेंट में क्या यह होगी गेम चेंजर?

Volkswagen Tayron: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम तीन-रो एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचाने के...

ग्रामीण युवा और Artificial Intelligence: नए अवसरों का द्वार

Artificial Intelligence: देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब युवाओं के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का संकट: Pat Cummins पर भड़के फैन ने लगाए गंभीर आरोप!

Pat Cummins: क्रिकेट प्रेमियों, क्या आप जानते हैं कि जब कोई टीम बड़े टूर्नामेंट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें