back to top
22 जून, 2024
spot_img

Bihar में शिक्षा सुधार की नई शुरुआत, बच्चों की समझ के अनुसार कोर्स, स्कूलों में नया सिलेबस लागू, 2025 से नई किताबों से पढ़ेंगे बच्चे

spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना, देशज टाइम्स। बिहार में शिक्षा सुधार की नई शुरुआत, बच्चों की समझ के अनुसार नया कोर्स, स्कूलों में नया सिलेबस लागू, 2025 से नई किताबों से पढ़ेंगे बच्चे। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बिहार में कक्षा 1-5 के लिए नया कोर्स बनकर  तैयार हो चुका है। एससीईआरटी ने जारी किया नया पाठ्यक्रम ड्राफ्ट।

बिहार के प्राथमिक स्कूलों में नया सिलेबस लागू। एक करोड़ से ज्यादा छात्रों को मिलेगा फायदा, बिहार में बदलेगा स्कूल शिक्षा का ढांचा। पढ़िए बिहार सरकार का बड़ा फैसला

बिहार पाठ्यचर्या रूपरेखा 2025’ के तहत हो रहा सुधार

बिहार सरकार ने प्राथमिक शिक्षा (Primary Education) में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार किया है। जल्द ही बच्चों को नई और आधुनिक किताबें पढ़ने को मिलेंगी, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप होंगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 1 से 5वीं तक बच्चों के लिए आएंगी नई पाठ्यपुस्तकें

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT Bihar) ने ‘बिहार पाठ्यचर्या रूपरेखा 2025’ के तहत नया सिलेबस तैयार किया है।

  • पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट बनकर तैयार है।

  • इसे एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

  • आम नागरिक, शिक्षक और शिक्षा विशेषज्ञ 20 मई 2025 तक ईमेल के माध्यम से सुझाव भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

क्या होंगे मुख्य बदलाव?

  • शिक्षा को अधिक रोचक और व्यावहारिक बनाया जाएगा।

  • बाल मनोवैज्ञानिकों और शिक्षा विशेषज्ञों की सलाह से किताबों की भाषा और विषयवस्तु को बच्चों के बौद्धिक स्तर के अनुकूल बनाया जा रहा है।

  • कक्षा 1 से 5 के बच्चों को नई किताबें दी जाएंगी।

  • कक्षा 6 से 12 के लिए अब सभी विषयों में एनसीईआरटी (NCERT) की पुस्तकें लागू होंगी।

किसके नेतृत्व में हो रहा है पाठ्यक्रम निर्माण?

  • समिति की अध्यक्षता कर रहे हैं प्रो. रास बिहारी सिंह (पूर्व कुलपति, पटना विश्वविद्यालय एवं नालंदा खुला विश्वविद्यालय)।

  • समिति में कई शिक्षा विशेषज्ञ और बाल मनोवैज्ञानिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

कितने बच्चों को होगा लाभ?

  • इस बदलाव से 1 करोड़ से अधिक बच्चों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

  • शिक्षकों के लिए भी पाठन और मूल्यांकन की प्रक्रिया और अधिक सरल हो जाएगी।

बिहार की शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

नई किताबें और सिलेबस बच्चों में समझने की क्षमता, रचनात्मकता और जिज्ञासा बढ़ाएंगे। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह कदम बिहार के शिक्षा क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता और नई दिशा प्रदान करेगा।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें