पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां, देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की कवायद काफी तेज हो गई है। इसके तहत पूरे बिहार में देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ाव देने वाले पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया) पीएफआई की संदिग्ध गतिविधियों की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और खुफिया एजेंसी (आईबी) कर सकती है, क्योंकि इस मामले का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा है इसलिए इसे लेकर दोनों जांच एजेंसियों की एक टीम पटना पहुंच चुकी है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के पटना दौरे के दौरान बड़ी आतंकी साजिश रचने की तैयारी में जुटे पीएफआई की संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जिम्मेदारी अब लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और खुफिया एजेंसी (IB) संभाल सकती है। जिस तरह से इस पूरे मामले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया है। इसके बाद दोनों जांच एजेंसियों की एक टीम भी पटना पहुंची है। पटना पुलिस से इस मामले को लेकर पूरी जानकारी भी जुटाने में लग गई है।






इस मामले में टीम की रविवार को एक हाई लेवल बैठक भी हुई। टीम पटना पुलिस से इस मामले में पूरी जानकारी जुटाने में लगी है। पीएफआई की आतंकी ट्रेनिंग के पूरे मामले को टीम टेकओवर कर सकती है।
रविवार को पटना में एक हाई लेवल मीटिंग के बाद सूत्रों का कहना है कि इसमें NIA, IB और RAW के साथ बिहार ATS के अधिकारी और पटना पुलिस के अधिकारी शामिल थे और करीब डेढ़ घंटे तक यह मीटिंग चली। इसमें मरगूब दानिश उर्फ ताहिर के बारे में एजेंसियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी ली। संभावना है कि जल्द ही मरगूब दानिश उर्फ ताहिर से जुड़े केस को टेकओवर कर सकती है।
बताया जा रहा है कि बैठक में एनआईए,आईबी, आरएडब्ल्यू, बिहार एटीएस के अधिकारी के साथ पटना पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में मरगूब दानिश उर्फ ताहिर के बारे में एजेंसियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी ली। संभावना है कि जल्द ही मरगूब दानिश उर्फ ताहिर से जुड़े केस को टेकओवर कर सकती है।
इस दरम्यान मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर की हर डिटेल्स को राष्ट्रीय टीम के साथ शेयर किया गया। ये बताया गया कि ताहिर किस तरह से पाकिस्तान और ISI की तरफ से चलाए जा रहे भारत विरोधी मुहिम से जुड़ा हुआ है। उसके मोबाइल को खंगालने पर मिली जानकारियों के बारे में बताया गया। व्हाट्सएप, फेसबुक और BIP एप पर बने इसके ग्रुप व उसमें जुड़े कश्मीर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दूसरे इस्लामिक देशों के आतंकी संगठनों के लोगों के बारे में भी डिटेल शेयर किया गया है। राष्ट्रीय टीम ने फुलवारी शरीफ थाना में दर्ज PFI के केस की भी डिटेल ली है।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे के दौरान पटना पुलिस ने पटना के फुलवारी शरीफ में चल रहे आतंकी ट्रेनिंग चलाये जाने का खुलासा किया था। जिसमें पीएफआई (पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया) का नाम सामने आया था। जांच में यह बात भी सामने आई थी कि छह साल से यह ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था।
वहीं पाकिस्तान कनेक्शन के भी सबूत मिले हैं। जिसके बाद अब इस पूरे मामले की जांच का काम नेशनल जांच एजेंसी के हवाले होने की संभावना जताई जा रही थी। पटना में एक वाटसअप ग्रुप चलाने का पता चल है जिसमें पाकिस्तान के साथ कई मुस्लिम देश के लोग जुड़े हुए है। इस ग्रुप में देश विरोध वीडिया और मैसेज डाले जाते थे।








